इंटीमेट सीन बोलकर एडल्ट फिल्म.. कहा था प्राइवेट पार्ट नहीं दिखाएंगे, राज कुंद्रा केस में नया खुलासा

मुंबई, 05 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप्स पर अपलोड करने का संगीन आरोप है। राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में रोजाना कुछ ना कुछ नया सामने आ रहा है। अब इस केस में नया खुलासा हुआ है, जिसमें एक और पीड़िता का पुलिस ने बयान दर्ज किया है। इधर, जेल से बाहर आने की तमाम कोशिश राज कुंद्रा की नाकाम हो रही है। अब राज कुंद्रा और उनके आईटी चीफ रेयान थोरपे की जमानत याचिका पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी।

Recommended Video

    पोर्नोग्राफी मामले पर पहली बार बोलीं शिल्पा शेट्टी, कहा- मुश्किल भरे हैं ये दिन, लेकिन सत्यमेव जयते
    राज कुंद्रा केस में एक और पीड़िता का बयान दर्ज

    राज कुंद्रा केस में एक और पीड़िता का बयान दर्ज

    अब राज कुंद्रा केस में लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस केस में एक और पीड़िता का बयान दर्ज किया है। पीड़िता की ओर से मालवणी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद बुधवार (04 अगस्त) को अपना बयान दर्ज कराया। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके सिर्फ इंटीमेट सीन की शूटिंग की गई थी। उसने एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए और कुछ हजार रुपये का पेमेंट लेकर शूटिंग करवाई गई।

    बिना एडिट किए अपलोड किया पूरा वीडियो

    बिना एडिट किए अपलोड किया पूरा वीडियो

    बयान में पीड़ित ने अधिकारियों को बताया कि उन्हें यह कहा गया था कि उनके निजी भागों को नहीं दिखाया जाएगा और शूट में इंटीमेट सीन की जरूरत होगी। हालांकि बाद में एक दोस्त ने उसको बताया था कि उसका एडल्ट वीडियो हॉटशॉट ऐप पर है। तब पीड़िता को पता लगा कि पूरा वीडियो को बिना किसी कट या एडिट के बगैर ही अपलोड किया गया था और उसके प्राइवेट पार्ट भी साफ दिखाईं दे रहे थे।

    राज कुंद्रा के साथ कई और नाम

    राज कुंद्रा के साथ कई और नाम

    जुलाई में पिछले हफ्ते मुंबई क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफी मामले में एक नई एफआईआर दर्ज की है। इस नए केस में बिजनेसमैन राज कुंद्रा की कंपनी के साथ-साथ एक्ट्रेस और मेकर गहाना वशिष्ठ को भी शामिल किया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक एक्ट्रेस ने पुलिस से संपर्क करने के बाद मंगलवार को मालवणी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया था। उसने आरोप लगाया था कि उन्हें हॉटशॉट्स ऐप के लिए अश्लील फिल्म के लिए शूट करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

    ऐसे हुआ था रैकेट का खुलासा

    ऐसे हुआ था रैकेट का खुलासा

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच को साइबर विभाग से एक शिकायत मिली थी, जो कि अश्लील फिल्म रैकेट के बारे में थी। मालवणी पुलिस ने दो महिलाओं से प्राप्त शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी, जबकि एक और महिला ने मुंबई से करीब 120 किमी दूर लोनावाला पुलिस स्टेशन पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि कुछ पीड़िताओं के फरवरी 2021 में मालवणी पुलिस स्टेशन से संपर्क करने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की दी थी।

    फिल्मों में ब्रेक देने का लालच दिया होता था 'गंदा' काम

    फिल्मों में ब्रेक देने का लालच दिया होता था 'गंदा' काम

    मामले की जांच के दौरान सामने आया कि छोटे-मोटे कलाकारों को कुछ वेब सीरीज या फिर शोर्ट फिल्म में ब्रेक देने का लालच दिया गया था। फिर फीमेल एक्टर्स को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था और उन्हें 'बोल्ड' सीन देने के लिए कहा गया था, जो बाद में अर्ध-नग्न या नग्न दृश्य साबित हुए, जो उनकी इच्छाओं के खिलाफ थे। इस बीच राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रयान थोरपे के जमानत याचिका पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+