Bhima koregaon Row: एक्टिविस्ट वरवरा राव हुए जेल से रिहा, मेडिकल ग्राउंड पर मिली है जमानत
मुंबई। भीमा-कोरेगांव केस में दो साल से बंद 81 साल के कवि और एक्टिविस्ट वरवरा राव को कल देर रात जेल से रिहा कर दिया गया। राव शनिवार की रात करीब 11.45 बजे मुंबई के नानावती अस्पताल से बाहर आए। आपको बता दे कि उन्हें पिछले महीने ही बॉम्बे हाई कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर 6 महीने की जमानत दी थी। राव को इस शर्त पर जमानत दी गई कि वह मुंबई में रहे और जब भी जरूरत हो जांच के लिए उपलब्ध हो। यह आदेश जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस मनीष पितले की खंडपीठ ने पारित किया है।

Recommended Video
मालूम हो कि भीमा कोरेगांव मामले के सिलसिले में 2018 में गिरफ्तार किए गए राव तब से जेल में ही थे। जेल में 81 वर्षीय राव कोरोनो पॉजिटिव आए थे, तब से वो अपने स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में थे। बॉम्बे हाई कोर्ट की बेंच ने कहा कि हालांकि रिकॉर्ड दिखाता है कि अंडर-ट्रायल की स्वास्थ्य स्थिति अनिश्चित है, हमें लगता है कि उसकी स्थिति अनिश्चित है, उन्हें जेल भेजना जोखिम से भरा है, इस वजह से उन्हें बेल देना सही होगा।'
365 दिनों में से 149 दिन अस्पताल-जेल में रहे राव
आपको बता दें कि वरवर राव उन 10 कार्यकर्ताओं में से एक है जिन्हें शुरू में पुणे पुलिस ने एल्गर परिषद और माओवादी संगठनों के बीच कथित सांठगांठ के आरोप में गिरफ्तार किया था। मामला 2020 के जनवरी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को स्थानांतरित कर दिया गया था। कार्यकर्ताओं पर 31 दिसंबर 2017 को पुणे में आयोजित एल्गर परिषद के सम्मेलन में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया गया है। पुणे पुलिस ने आरोप लगाया है कि 1 जनवरी 2018 को पुणे के निकट कोरेगांव की जंग की 200वीं वर्षगांठ के जश्न के बाद हिंसा भड़कने से संबंधित है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। मालूम हो कि राव फरवरी, 2020 से अभी तक कुल 365 दिनों में से 149 दिन अस्पताल-जेल में रहे हैं।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications