राहुल गांधी ने शिवाजी को कहा 'आपका इतिहास' तो BJP ने की खिंचाई, बोली- 'वे आधा इतालवी हैं'
भारत जोड़ो यात्रा सोमवार की रात महाराष्ट्र में प्रवेश कर गई। आज यानि कि मंगलवार को 62वें दिन राहुल गांधी ने नांदेड़ के गुरुद्वारा में दर्शन करके यात्रा की शुरुआत की। वहीं, इससे पहले सोमवार को उन्होंने रात में एक जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने मराठा शासक को लेकर कहा कि 'मैं राज्य में इस यात्रा की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने खड़े होकर कर रहा हूं, ये आपका इतिहास है, आपकी हिस्ट्री है। हालांकि, उनके इस बयान पर सियासत गरमा गई है।

राहुल गांधी के बयान के एक हिस्से का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा ने उनपर हमला बोला है। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी शिवाजी को अपना इतिहास नहीं मानते हैं? भाजपा के मुंबई सचिव प्रतीक करपे ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि -तो यह बहुत स्पष्ट है कि राहुल गांधी छत्रपति शिवाजी महाराज को अपना इतिहास नहीं मानते हैं .. वे स्पष्ट रूप से कह भी रहे हैं" आपका इतिहास "
भाजपा बोली आधा इतालवी हैं राहुल गांधी हैं
भाजपा मुंबई के प्रवक्ता सुरेश नखुआ ने राहुल गांधी को इस बयान के लिए "आधा-इतालवी" कहा। एक ट्वीट करते हुए सुरेश नखुआ ने कहा कि "राहुल गांधी छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में बहुत स्पष्ट रूप से कहते हैं कि ये "आपका इतिहास है"। तो यह आधा इतालवी हैं। इसे अपना इतिहास न मानें।
महाराष्ट्र में यात्रा के पहुंचते ही लोगों ने किया स्वागत
भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश कर गई है। सोमवार देर रात जब यात्रा महाराष्ट्र में पहुंची तो देगलुर में समर्थकों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने देगलुर में एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य भारत को जोड़ना और देश में बोए जा रहे विभाजन और नफरत के खिलाफ आवाज उठाना है।
मोदी सरकार पर भी बोला हमला
अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा, "मोदी की नोटबंदी जैसी नीतियों ने बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रहे लोगों की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि पहले पीएम डीजल और पेट्रोल की बात करते थे, लेकिन अब जब ईंधन की कीमतें अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं, तो वह कुछ नहीं कहते हैं।"
ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: 'यात्रा को कोई ताकत नहीं रोक सकती, JK में ही..', महाराष्ट्र में एंट्री कर बोले राहुल गांधी












Click it and Unblock the Notifications