Bharat Jodo Yatra: 'यात्रा को कोई ताकत नहीं रोक सकती, JK में ही..', महाराष्ट्र में एंट्री कर बोले राहुल गांधी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आज पूरे दो महीने हो गए। 7 सितंबर को यह यात्रा शुरू हुई थी। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने कार्यकर्ता के साथ कई राज्यों की यात्रा की।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आज पूरे दो महीने हो गए। 7 सितंबर को यह यात्रा शुरू हुई थी। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने कार्यकर्ता के साथ कई राज्यों की यात्रा की। भारत जोड़ो यात्रा आज तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश किया है। यात्रा ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रवेश किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महाराष्ट्र में प्रवेश कर आगे बढ़े।

Bharat Jodo Yatra: महाराष्ट्र में यात्रा की एंट्री, राहुल गांधी
Photo Credit:

राहुल गांधी ने नांदेड़ में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को बीच में कोई ताकत नहीं रोक सकती। यात्रा केवल जम्मू-कश्मीर श्रीनगर में रुकेगी। हम वहां तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश को एक करना है।

कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर ब्लॉक करने का आदेश

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को बड़ा झटका लगा है। बेंगलुरु की एक अदालत ने कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। भारत जोड़ो यात्रा को राहुल गांधी लीड कर रहे हैं, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक की है। इस यात्रा में इस्तेमाल हुए वीडियोज में कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगा है। इसी पर सुनवाई करते हुए अब कोर्ट ने ये आदेश जारी किया। कांग्रेस के वकील इस आदेश को ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे।

केजीएफ के मेकर्स ने लगाया आरोप

दरअसल केजीएफ (KGF) के मेकर्स ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए बहुत से मार्केटिंग वीडियो तैयार किए गए हैं। जिसमें उनकी फिल्म के गानों का इस्तेमाल हुआ। ऐसे में ये सीधे तौर पर कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट में सीडी के जरिए ये सिद्ध किया कि कांग्रेस ने उनके गानों में सिर्फ हल्का बदलाव किया है। इस वजह से उसके ऊपर कार्रवाई की जानी चाहिए।

बेंगलुरू की अदालत का आदेश

अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि कांग्रेस के वीडियो एमआरटी म्यूजिक के स्वामित्व वाले वैधानिक कॉपीराइट का उल्लंघन करते हैं। ऐसे में उनको तुरंत सोशल मीडिया से हटाया जाए। इसके अलावा कोर्ट ने कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट को भी अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले प्रदेश में रथयात्रा निकालेगी भाजपा, जानिए पूरी वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+