Rahul Gandhi National Anthem के कारण भाजपा नेताओं के निशाने पर आए, भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस की फजीहत !
Rahul Gandhi National Anthem के कारण सुर्खियों में हैं। जानिए पूरा माजरा- Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi National Anthem Wrong music washim maharashtra
Rahul Gandhi National Anthem के कारण बीजेपी नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की वीडियो वायरल हो रही है। इसमें राहुल गांधी मंच से राष्ट्रगान की अपील करते हैं। मंच पर मौजूद अन्य नेता राष्ट्रीय गीत गाने-बजाने का निर्देश देते हैं। हालांकि, इस निर्देश को समझने में हुई भूल के बाद दूसरा म्यूजिक बजने लगता है जिससे राहुल चौंक जाते हैं।

माइक से कहा राष्ट्रगान, बजने लगी दूसरी म्यूजिक
गलत राष्ट्रगान गाने का आरोप लगाकर भाजपा नेताओं ने सवाल किया, 'यह क्या है, राहुल गांधी?' मामला भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम का है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी महाराष्ट्र में हैं और इसी दौरान भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राष्ट्रगान के बदले दूसरी धुन बजाई गई।

गलत धुन बजने पर राहुल चौंके
राष्ट्रगान के नाम पर गलत गाने का वीडियो वायरल होते ही भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोल दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वाशिम जिले में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राष्ट्रगान की जगह गलत गाना बजने पर राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद नेताओं को इशारा किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बदले कोई दूसरा संगीत बजता सुनकर चौंके राहुल गांधी ने जब आयोजकों की तरफ देखा तो मंच पर मौजूद लोगों ने म्यूजिक बजाने वाले से कहा कि राष्ट्रगान- जन गण मन बजाना है।

भाजपा नेताओं ने क्या कहा ?
महाराष्ट्र में बुधवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कुछ सेकेंड की वीडियो सामने आई। इसमें राष्ट्रगान के बजाय एक गलत गाना बजता सुना जा सकता है। वीडियो वायरल होने पर भाजपा नेताओं ने इस गलती के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस की आलोचना की। महाराष्ट्र बीजेपी नेता नितेश राणे ने इस घटना का एक वीडियो ट्वीट कर कहा, "पप्पू का कॉमेडी सर्कस'।
नीचे देखिए ट्वीट--
गलती का एहसास होने पर बजा जन गण मन...
तमिलनाडु के बीजेपी नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने भी वही वीडियो शेयर कर सवाल किया, "राहुल गांधी, यह क्या है?" वीडियो में देखा जा सकता है कि वाशिम में राहुल गांधी के भाषण के अंत में राष्ट्रगान की घोषणा हुई। राहुल गांधी ने भी माइक्रोफोन पर राष्ट्रगान की अपील दोहराई। सब लोग सावधान मुद्रा में खड़े हो गए, लेकिन म्यूजिक बजाने वाले की भूल के कारण कुछ सेकंड तक गलत संगीत बजता रहा। मंच पर मौजूद नेताओं ने और खुद राहुल गांधी के इशारे पर म्यूजिक बंद कर दिया गया। बाद में जन गण मन की धुन बजाई गई।
नीचे देखिए वीडियो--
विवाद पर कांग्रेस मौन
जैसे ही भाजपा नेताओं ने इस गलती के लिए कांग्रेस पर हमले शुरू किए, कई सोशल मीडिया यूजर्स भी इस विवाद में कूद पड़े। कुछ लोगों ने कहा कि नेताओं को यह समझने में देर हो गई कि यह राष्ट्रगान नहीं था। कांग्रेस ने अभी तक इस विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
क्या है वीडियो की हकीकत ?
अब सवाल ये कि क्या सच में भारत जोड़ो इवेंट के दौरान गलत नेशनल एंथम बजाया गया है ? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप के अलावा कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भारत जोड़ो यात्रा का सीधे प्रसारण वाले वीडियो में इस बात की पुष्टि हुई है कि राष्ट्रगान के बदले दूसरे गाने की धुन बजाने की घटना महाराष्ट्र के वाशिम जिले में हुई थी।

राहुल का पीएम मोदी पर हमला
बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र के अकोला जिले में है। बुधवार को जिस कार्यक्रम में नेशनल एंथम के बदले दूसरी धुन बजाई गई इसमें राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "जो व्यक्ति किसानों को नष्ट कर रहा है वह देशभक्त नहीं हो सकता है। पीएम मोदी कहते हैं कि वह काले धन से लड़ रहे हैं। टेलीविजन पर आकर नोटबंदी की घोषणा कर दी। नोटबंदी और दोषपूर्ण जीएसटी नीतियां नहीं हैं, इनसे छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों को नष्ट किया जा रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications