लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 से पहले फडणवीस के करीबी ने उद्धव ठाकरे को किया फोन? मची हलचल, जानें सच्‍चाई

Lok Sabha election results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को आएंगे, पूरे देश में चर्चा है कि क्‍या फिर आएगी मोदी? वहीं महाराष्‍ट्र में चुनाव परिणाम के पहले कुछ बड़ा होने का संकेत मिल रहा है। जिसके बाद उद्वव ठाकरे फिर से बीजेपी के साथ जा सकते हैं, ऐसी चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं।

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक करीबी शख्स ने उद्धव ठाकरे को फोन किया था। ये भी बात सामने आई है कि फडणवीस का एक करीबी लोकसभा नतीजों के बाद उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने का समय मांगा है।

Fadnavis s

टीवी 9 मराठी ने सूत्रों के हवाले से ये दावा किया है कि उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के एक करीबी शख्स ने उद्धव ठाकरे को फोन किया है। फडणवीस के इस करीबी शख्स ने लोकसभा नतीजों के बाद उद्धव ठाकरे से मिलने का वक्त मांगा है। सृत्रों के अनुसार फडणवीस के एक करीबी ने कल शाम 5.30 बजे मिलने का समय मांगा है।

हालांकि शिवसेना (यूटीबी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अभी तक उस नेता को मिलने का समय नहीं दिया है, लेकिन उस नेता का कहना है कि मैं नतीजे के बा मैं कल शाम साढ़े पांच बजे ठाकरे से मिलना चाहता हूं। इसलिए इस नेता ने कहा कि मुझे मिलने का समय दिया जाए।

क्‍या सच में फडणवीस के करीबी नेता ने ठाकरे को किया था फोन

सूत्रों ने देवेंद्र फडणवीस के जिस करीबी शख्‍स द्वारा उद्धव ठाकरे को फोन करने का दावा किया वो विधायक प्रसाद लाड हैं। उन्‍होंने इससे संबंधित खबर सामने आने के बाद देवेंद्र फडणवीस के करीबी विधायक प्रसाद लाड ने सफाई दी और कहा संबंधित खबर झूठी है। विधायक प्रसाद लाड ने खुलासा किया है कि उनके बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही है। मीडिया के सामने स्‍वयं लाड देर रात आए और उनको लेकर किए जा रहे दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+