महाराष्ट्र चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा एक्शन, नाइक समेत 25 पूर्व पार्षदों, पदाधिकारियों को किया निष्काषित
Maharashtra Assembly Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ा रुख अपनाते हुए भाजपा के नवी मुंबई के पूर्व अध्यक्ष संदीप नाइक को स्थायी आधार पर पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके अलावा भाजपा ने 25 पूर्व पार्षदों और पदाधिकारियों को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है।
भाजपा ने 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' में शामिल होने का अरोपा लगाते हुए इन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। याद रहे बेलापुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए टिकट ना मिलने पर संदीप नाइक ने पार्टी के खिलाफ़ विद्रोह कर दिया था और विपक्षी शरद पवार की एनसीपी एसपी के साथ हाथ मिल लिया था।

बता दें बेलापुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामांकित न किए जाने के बाद नाइक ने विद्रोह करते हुए पवार की एनसीपी एसपी ज्वॉइन कर ली थी। भाजपा ने बेलापुर निर्वाचन क्षेत्र सीट मौजूदा विधायक मंदा म्हात्रे को फिर से चुना गया था और एनसपी ज्वॉइन करने के बाद अब बेलापुर से महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार के रूप में नाइक सीधे म्हात्रे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
नाइक के पिता भाजपा के टिकट पर लड़ रहे चुनाव
गौरतलब है कि भाजपा के भीतर मतभेदों के बावजूद, संदीप के पिता और पूर्व मंत्री गणेश नाइक ने पार्टी के साथ बने रहने का फैसला किया है। उन्हें एरोली से चुनाव लड़ने के लिए फिर से नामित किया गया है। इससे ना केवल क्षेत्र में राजनीतिक नाटक को तेज कर दिया है, बल्कि पार्टी के अनुयायियों और पार्षदों, खासकर बेलापुर के पार्षदों के बीच विभाजन को भी जन्म दिया है। कई लोग जो शुरू में नाइक के साथ भाजपा में शामिल हुए थे, अब संदीप के प्रति अपनी निष्ठा की प्रतिज्ञा कर चुके हैं, और आधिकारिक भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ उनके अभियान का सक्रिय रूप से समर्थन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications