Beed Sarpanch Murder: 'मैं निर्दोष, मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश', मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिक का सरेंडर
Beed Sarpanch Murder Case Update: महाराष्ट्र के बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख (Sarpanch Santosh Deshmukh) की हत्या से जुड़े मामले ने बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। इस केस में वांछित महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मिक कराड (Walmik Karad) ने मंगलवार (31 दिसंबर 2024) को पुणे में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
कराड ने पुलिस के पास जाने से पहले एक वीडियो जारी कर खुद पर लगे आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया।आपको बता दें कि बीती 9 दिसंबर को बीड जिले के मासजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का अपहरण किया गया और बेरहमी से उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, सरपंच ने पवनचक्की कंपनी से पैसे मांगने की कोशिश कर रहे कुछ व्यक्तियों का विरोध किया था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मामले में पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्या के खिलाफ शनिवार को बीड में हजारों लोगों ने मौन मार्च निकाला और कराड की गिरफ्तारी की मांग की।
कराड का आत्मसमर्पण और बयान
पुणे के पाषाण इलाके में सीआईडी ऑफिस पहुंचकर वाल्मिक कराड ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनका नाम जानबूझकर इस मामले में घसीटा जा रहा है।
वीडियो में कराड ने कहा, मैं निर्दोष हूं...यह सब मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश का नतीजा है। लेकिन, जो भी इस हत्या में शामिल हैं, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
मुंडे के इस्तीफे की मांग
इस मामले में विपक्षी दलों और भाजपा ने एनसीपी नेता और मंत्री धनंजय मुंडे पर निशाना साधा है। उन्होंने कराड के साथ मुंडे के करीबी रिश्ते का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और मुंडे के इस्तीफे की मांग की है।
मुख्यमंत्री का बयान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जो गृह विभाग भी संभालते हैं, ने सरपंच हत्या मामले की न्यायिक जांच की घोषणा की है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि मामले में शामिल सभी दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलेगी।
(इनपुट- पीटीआई)
ये भी पढ़ें- Maharashtra News: संतोष देशमुख हत्याकांड में अब सीआईडी करेगी जांच












Click it and Unblock the Notifications