Baramati Loksabha Election result 2024: बारामती सीट पर Supriya Sule जीतीं, Sunetra Pawar चुनाव हारीं
Baramati Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की बारामती सीट पर सुबह आठ बजे से मतगणना हो रही है। यहां पवार परिवार ही आमने-सामने है। मुकाबला ननद-भाभी के बीच रहा। सुप्रीया सुले ने जीत दर्ज की।
महाराष्ट्र में पवार परिवार का गढ़ माने जाने वाली बारामती लोकसभा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरदचंद्र पवार के शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले व एनसीपी के अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव मैदान में हैं। सुप्रिया व सुनेत्रा के बीच ननद-भाभी का रिश्ता है।

बारामती में करीब पांच दशक से शरद पवार परिवार का राज है। कई नेता शरद पवार के खिलाफ बारामती लोकसभा चुनावों में खड़े हुए, मगर किसी को सफलता नहीं मिली। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पवार परिवार में ही फूट पड़ गई और सांसद ननद के सामने भाभी ने ताल ठोक दी।
बारामती में 1991 से शरद पवार
बता दें कि बारामती सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में सात मई को मतदान हुआ था। बारामती में इस बार 59.37 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। इससे पहले साल 2009 से 2014 के लोकसभा चुनाव में सुप्रिया सुले ने जीत दर्ज की जबकि साल 1991 के उपचुनाव समेत 1996 से लेकर 2004 तक शरद पवार सांसद रहे हैं।
बारामती संसदीय क्षेत्र
बारामती महाराष्ट्र के प्रमुख संसदीय क्षेत्रों में से एक है। इसमें दौंड, इंदापुर, बारामती, पुरंदर, भोर, खडकवासला विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 55 साल से भी अधिक समय से बारामती पवार परिवार का गढ़ रहा है। शरद पवार ने 1967 में पहली बार बारामती से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीता। उन्होंने 1972, 1978, 1980, 1985 और 1990 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। बाद में 1991 से अजित पवार लगातार इस सीट से जीतते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications