'मेरे पिता एक शेर थे,मैं अभी भी बेखौफ हूं', बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान की बिश्नोई गैंग के खिलाफ दहाड़
Baba Siddique Son Zeeshan Siddique: महाराष्ट्र में एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद कई बयान आये हैं। इन बयानों में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी का कथन सबसे अधिक भावुक करने वाला है। दिवंगत नेता के बेटे ने पिता के हत्यारों को चुनौती दी है।
बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ दहाड़ भरी है। उन्होंने कहा कि "मेरे पिता एक शेर थे, मेरी रगों में भी शेर का खून बहता है। मैं अभी भी बेखौफ और अडिग हूं"।

जीशान की जान को भी खतरा,जानिए क्यों
इस बीच मुंबई पुलिस को बाबा सिद्दीकी के हत्यारों के मोबाइल फोन से जीशान सिद्दीकी की फोटो मिली है। हैंडलर्स ने स्नैपचैट से शूटरों को उनकी तस्वीर भेजी गई थी। माना जा रह है कि जीशान सिद्दीकी की जान को भी खतरा था। अब पुलिस पड़ताल कर रही है कि पिता बाबा सिद्दीकी या बेटे जीशान सिद्दीकी में से किसे मारने के लिए शूटर आए थे। इस बीच जीशान सिद्दीकी सोशल मीडिया पर निरंतर पोस्ट कर रहे हैं।
पिता को बताया शेर
बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने मेरे पिता को चुप करावा दिया, किंतु वह भूल गए कि मेरे पिता एक शेर थे और मैं उनकी दहाड़ को अपने भीतर रखता हूं, उनकी लड़ाई मेरी रगों में है। वह न्याय के लिए खड़े हुए, बदलाव के लिए लड़े और अडिग साहस के साथ तूफानों का मुकाबला किया।
लड़ाई जारी रहेगी
जीशान सिद्दीकी ने आगे लिखा कि जिन्होंने नीचे गिराया, वह यह मानकर मेरी तरफ देख रहे हैं कि वह जीत गए हैं, मैं उनसे कहता हूं कि मेरी रगों में शेर का खून बहता है। मैं अभी भी यहां हूं, बेखौफ और अडिग हूं। उन्होंने एक शेर को मार डाला, किंतु मैं उनकी जगह पर खड़ा हूं। यह लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। आज, मैं वहीं खड़ा हूं, जहां वह खड़े थे।
उन्होंने के अन्य पोस्ट में लिखा कि बुज़दिल डराया करते है अक्सर दिलेर को.धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को












Click it and Unblock the Notifications