"कहानी गढ़ रहे बिश्नोई ने यह किया है", बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने पुलिस पर लगाए आरोप, फडणवीस से मांगी मदद

Baba Siddiqui murder case: महाराष्‍ट्र के एनसीपी नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी ने अपने पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच के मामले में मुंबई पुलिस के रवैये पर असंतोष जताया है। उन्‍होंने अपने पिता की हत्‍या की जांच मामले को लेकर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस से न्‍याय की गुहार लगाई है।

याद रहे महाराष्‍ट्र चुनाव 2024 से पहले अक्‍टूबर महीने में दशहरे के दिन एनसीपी विधायक बाबा सिद्दीकी की बाइक सवारों ने निर्मम हत्‍या कर दी थी। चुनाव से पहले ये हत्‍याकांड जमकर सुर्खियां बना था।

Baba Siddiqui

बता दें पुलिस ने खुलासा किया था कि इस हत्‍या में कथित तौर पर लॉरेंस बिश्‍नोई के गुर्गों का हाथ हैं। हालांकि अब बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने दावा किया है कि उनके पिता को गोली लगने के दो सेकंड बाद ही यह कहानी गढ़ी जा रही थी कि बिश्नोई ने यह किया है। उन्‍होंने कहा मुझे समझ में नहीं आता कि इन बिल्डरों को क्यों बचाया जा रहा है?

जीशान बोले- संदिग्धों से पूछताछ नहीं कर रही पुलिस

एक्‍टर सलमान खान के करीबी दोस्‍त रहे बाबा सिद्दीकी के बेटे जिशान ने बताया कि उन्‍होंने अपनी शिकायत में जिन संदिग्धों की पहचान की है उनसे पुलिस ने अभी तक पूछताछ नहीं की है। उन्‍होंने कहा "पुलिस ने कहा कि वे हमें आरोपपत्र नहीं दे सकते। इसलिए हमने इसके लिए अदालत से अपील की है। हमने अपनी शिकायत की स्थिति के बारे में पूछताछ करने के लिए संयुक्त आयुक्त गौतम लखमी से मुलाकात की। विशेष रूप से, हम जानना चाहते थे कि क्या जिन व्यक्तियों पर हमें संदेह था और जिनके नाम हमारे बयानों में थे, उनसे पूछताछ की गई थी। दुर्भाग्य से, मुझे बताया गया है कि उनसे अभी तक पूछताछ नहीं की गई है।

"मैं सीएम फडणवीस से मिलूंगा, जो मेरे पिता के दोस्त थे"

"मुझे उम्मीद है कि जब मैं सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलूंगा, जो मेरे पिता के दोस्त थे, तो वे पुलिस से इस बारे में पूछेंगे... मुझे समझ में नहीं आता कि इन बिल्डरों को क्यों बचाया जा रहा है।

"कहानी गढ़ी जा रही थी कि बिश्नोई ने यह किया है

जीशान ने कहा "मेरे पिता को गोली लगने के दो सेकंड बाद ही यह कहानी गढ़ी जा रही थी कि बिश्नोई ने यह किया है। अगर यह सच है तो उसे मुंबई लाकर उससे पूछताछ करें। मैं उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से भी मिलूंगा। उसके बाद, मैं अपनी कानूनी टीम से मिलकर तय करूंगा कि हम इस जांच को कैसे चुनौती दे सकते हैं।"

बाबा सिद्दीकी हत्‍याकांड़

गौरतलब है कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्‍या 12 अक्टूबर को मुंबई के निर्मल नगर में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास हुई थी। तीन हमलावरों की संलिप्तता वाली यह घटना जल्द ही एक हाई-प्रोफाइल मामले में बदल गई, जिसके सिलसिले में पुलिस ने सलमान वोहरा और आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया। वोहरा पर विशेष रूप से हत्या के लिए धन मुहैया कराने का आरोप है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, बाबा सिद्दीकी की हत्या की गहरी साजिश रची गई थी। जिसमें संभवतः बिश्नोई गिरोह द्वारा सिद्दीकी के बाद पुणे के एक अन्य प्रमुख नेता को निशाना बनाया जाना शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+