बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा हथियार मुहैया कराने वाला भगवंत सिंह, अब तक 10वीं गिरफ्तारी

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल आरोपी भगवंत सिंह को बेलापुर से गिरफ्तार किया है। इसी के साथ, पुलिस अभी तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी स्क्रैप डीलर है।

Recommended Video

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा हथियार मुहैया कराने वाला भगवंत सिंह

    इस बाबत, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को नवी मुंबई से एक कबाड़ व्यापारी को कथित तौर पर शूटरों को हथियार मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने भगवंत सिंह को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 26 अक्टूबर तक मुंबई अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया गया है।

    Baba Siddiqui Murder Case

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, 32 वर्षीय भगवंत सिंह मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला है और यहां मुंबई में रहकर कबाड़ का काम करता था। भगवंत सिंह ने शूटरों को रहने की जगह दी थी और हथियार उपलब्ध करवाने में मदद की थी। वह राजस्थान से हथियार लेकर मुंबई आया था।

    बता दें, बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की 15 टीमें अलग-अलग एंगल पर कर रही है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में पांच और आरोपियों को अरेस्ट किया था। पुलिस का कहना है कि ये सभी लोग मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर और मास्टरमाइंड मोहम्मद जीशान अख्तर के संपर्क में थे।

    फिलहाल, शुभम लोनकर और मोहम्मद जीशान अख्तर अभी फरार हैं। कोर्ट ने सभी को 25 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। बता दें, 12 अक्टूबर की देर शाम एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की बांद्रा में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मार दी गई थी।

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली थी। गैंग ने बाबा सिद्दीकी के मर्डर का कारण बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान को बताया था। हिरासत में लिए गए लोगों में संदिग्ध शूटर, 23 वर्षीय गुरमेल बलजीत सिंह और 19 वर्षीय धर्मराज राजेश कश्यप शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+