लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में क्यों नहीं ले पा रही है मुंबई पुलिस? बाबा सिद्दीकी की 'हत्या' करा फिर किया बवाल!
Lawrence Bishnoi News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या से पूरे देश में हलचल मच गई है। 13 अक्टूबर 2024 की देर शाम उनपर मुंबई में तीन हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस हत्या की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है।
ऐसे में कईयों के मन में ये सवाल है कि आखिर लॉरेंस बिश्नोई को मुंबई पुलिस हिरासत में क्यों नहीं ले रही है? मुंबई क्राइम ब्रांच को गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की हिरासत हासिल करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के अलावा लॉरेंस बिश्नोई का नाम कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सामने आया है।

इस अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी की घटना में लॉरेंस बिश्नोई की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद, मुंबई पुलिस ने कई आवेदन दायर किए, लेकिन कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की हिरासत हासिल करने में सफल नहीं हो सकी।
आखिर क्यों लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है मुंबई पुलिस?
13 अक्टूबर को बिश्नोई गिरोह ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली और मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हत्या के लिए गिरफ्तार किए गए शूटरों ने भी बिश्नोई गिरोह से होने का दावा किया है। लॉरेंस बिश्नोई पहले दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद था। लेकिन फिलहाल वर्तमान में वो साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है।
किसी भी राज्य की पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश की वजह से नहीं ले सकती है। असल में केंद्रीय गृह मंत्रालय का एक आदेश है, जिसमें अहमदाबाद की साबरमती जेल से लॉरेंस बिश्नोई को स्थानांतरित करने पर रोक लगाई गई है। यह आदेश शुरू में अगस्त 2024 तक प्रभावी था, लेकिन अब कथित तौर पर इसे बढ़ा दिया गया है।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। उसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला पर जानलेवा हमले की जिम्मेदारी भी ली थी।












Click it and Unblock the Notifications