मुंबई की 36 सीटों में महायुति या MVA किसे मिल रही अधिक सीटें, Axis My India Exit Poll के नतीजे कर देंगे हैरान
Axis My India Maharashtra Exit Poll 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और आधिकारिक नतीजों का इंतजार 23 नवंबर को किया जा रहा है, लेकिन एग्जिट पोल ने संभावित नतीजों की भविष्यवाणी कर दी है। मतदान संपन्न होने के बाद एक्सिस माई इंडिया ने एग्जिजट पोल सर्वें के परिणाम घोषित किए हैं।
इस एग्जिट पोल सर्वे में भी महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की अधिक सीटों पर जीत होने की भविष्यवाणी की है इस एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा वाले महायुति गठबंधन को 178 से 200 सीटें मिल सकती है और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) को 82 से लेकर 102 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं अन्य के खाते में 7 से 12 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही इस सर्वे में मुंबई की 36 विधानसभा सीटों के लिए भी भविष्यवाणी कर बताया गया है कि यहां पर एमवीए या महायुति किसको अधिक सीटें मिलेगी।

सर्वेक्षण के अनुसार, महायुति को मुंबई में बढ़त मिलती दिख रही है। महायुति को मुंबई की 36 में से 22 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। जबकि महाविकास अघाड़ी 14 सीटों पर ही जीत का अनुमान लगाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि सर्वेक्षण से पता चलता है कि अन्य दलों को मुंबई में एक भी सीट नहीं मिल रही है।
मुंबई में महायुति को कितने फीसदी मिला वोट
वोट शेयर से यह भी पता चलता है कि दोनों मुख्य गठबंधनों के बीच कड़ी टक्कर है। मुंबई की 36 सीटों के लिए महायुति को लगभग 45 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, जबकि महाविकास अघाड़ी 43 प्रतिशत के साथ बहुत पीछे नहीं है। बहुजन विकास अघाड़ी को मामूली दो प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है, जबकि शेष 10 प्रतिशत वोट अन्य दलों को जाने की उम्मीद जताई है।
गौरतलब है कि इस बार के चुनाव में महायुति गठबंधन का सीधा मुकाबला महविकास अघाड़ी गठबंधन से है। महायुति में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) है। वहीं महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार) शामिल है। याद रहे शिवसेना और एनसीपी के दो टुकड़ों में बंटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव है, इसलिए महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। 23 नवंबर को वोटों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित होंगे जिसके बाद ये तय होगा कि आने वाले पांच सालों तक महाराष्ट्र पर किसक राज रहेगा।
ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र एग्जिट पोल नतीजों पर बोला उद्धव ठाकरे गुट -ये तो मनोरंजन का साधन, बड़ा उलटफेर करेगी MVA












Click it and Unblock the Notifications