'कर्नाटक में बजरंग बली के बाद महाराष्ट्र में औरंगजेब हथियार', सामना के संपादकीय से बीजेपी पर हमला

कोल्हापुर हिंसा के बाद महाराष्ट्र के राजनीति में आरोप प्रत्यारोप का दौर चालू है। वहीं, शिवसेना यूबीटी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में बीजेपी पर तंज कसा है।

Aurangzeb weapon in Maharashtra, Saamana editorial attacks BJP

महाराष्ट्र के कोल्हापुर और अहमदनगर में कुछ लोगों ने कथित रूप से टीपू सुल्तान और औरंगजेब के महिमामंडन को लेकर पोस्ट कर दी। इसकों लेकर शुरू हुए बवाल को लेकर शिवसेना (यूबीटी) पार्टी के मुखपत्र सामना ने बीजेपी पर निशाना साधा है। साथ ही पत्र में लिखा कि औरंगजेब महाराष्ट्र की राजनीति में नया हथियार आ गया है।।

अपने संपादकीय में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा कि भाजपा ने पिछले महीने कर्नाटक में 'भगवान हनुमान की गदा लहराने' का काम किया इसके बावजूद विधानसभा चुनाव हार गई। वहीं, अब बीजेपी पार्टी को महाराष्ट्र में औरंगजेब की जरूरत है ।

इसके साथ ही सामना में लिखा गया कि महाराष्ट्र में औरंगजेब एक नया हथियार बन गया है। भगवान हनुमान की गदा लहराने के बावजूद बीजेपी (कर्नाटक विधानसभा चुनाव में) हार गई। इसलिए उन्हें यहां औरंगजेब की जरूरत है। लेकिन ये हिंदुत्व को विनाश के रास्ते पर ले जाने जैसा है।

कोल्हापुर में दक्षिणपंथी संगठनों के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया स्टेटस पर आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप के साथ मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की तस्वीर कथित रूप से शेयर की। इसके बाद कोल्हापुर और अहमदनगर में हिंसा भड़क गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+