आर्यन खान को आज की रात भी बितानी होगी जेल में, कल सुबह किए जाएंगे रिहा

मुंबई, 29 अक्टूबर: ड्रग्स केस में बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के दूसरे दिन भी आर्यन खान ऑर्थर रोड जेल से बाहर नहीं निकल सके। उन्हें आज की रात भी जेल में ही बितानी पड़ेगी। दरअसल, आर्यन के रिलीज ऑर्डर की कॉपी शाम 5:30 बजे तक आर्थर रोड जेल नहीं पहुंच पाई, इस कारण उनकी रिहाई टल गई। अब आर्यन खान को शनिवार सुबह 11 बजे के बाद रिहा किया जाएगा।

Aryan Khan will not be released from the jail today. He will be released tomorrow morning

Recommended Video

    Aryan Khan Bail: आज भी जेल से रिहा नहीं होंगे आर्यन खान, जानें वजह | वनइंडिया हिंदी

    आर्यन खान की बेल की बाकी सारी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। हाई कोर्ट से 3:30 बजे ऑर्डर कॉपी आने के बाद एनडीपीएस कोर्ट से भी रिलीज ऑर्डर जारी हो गया। वकील सतीश मानश‍िंदे र‍िलीज ऑर्डर लेकर आर्थर रोड जेल के लिए रवाना हुए। जेल पहुंचते-पहुंचते वे लेट हो गए। नियम के मुताबिक, र‍िलीज ऑर्डर की कॉपी को 5:30 बजे तक जेल के बाहर बने बॉक्‍स में डालना होता है। लेकिन ऐसा हो न सका।

    अब अब आर्यन खान को शनिवार सुबह 11 बजे के बाद रिहा किया जाएगा। जूही चावला आर्यन खान की जमानती बनी हैं। आर्यन खान को 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। आर्यन के साथ ही अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के वकीलों की कोश‍िश थी कि सूर्यास्‍त से पहले सारी कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल से रिहाई करवा ली जाए।लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इस बीच शाहरुख खान के घर 'मन्‍नत' के बार पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+