ड्रग्स केस: अपना जन्मदिन नहीं सेलिब्रेट कर पाए आर्यन, रात 11.30 बजे तक हुई पूछताछ
नई दिल्ली, 13 नवंबर: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को पिछले महीने जमानत तो मिल गई थी, लेकिन अब जांच का जिम्मा एनसीबी की एसआईटी ने संभाल लिया है। 12 नवंबर को आर्यन अपना 24वां जन्मदिन मना रहे थे, लेकिन उनको एनसीबी ने पूछताछ के लिए मुंबई स्थित दफ्तर बुला लिया। जिस वजह से वो सही ढंग से अपना बर्थडे भी नहीं सेलिब्रेट कर पाए।

जानकारी के मुताबिक आर्यन को शाम 4.45 बजे नवी मुंबई बुलाया गया था। वहां पर रात 11.36 तक उनसे पूछताछ हुई। आर्यन एनसीबी के ऑफिस पीले रंग की प्लेन टी-शर्ट, ब्लू जैकेट और कार्गो स्टाइल की पैंट पहनकर पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान उनके वकील भी साथ मौजूद रहे। वहीं आर्यन के नहीं होने की वजह से मन्नत में भी सन्नाटा पसरा रहा।
शर्तों के साथ मिली है जमानत
आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक लाख के मुचलके पर जमानत दी है, लेकिन उसके साथ 14 शर्तें जोड़ दी थीं। जिसके तहत आर्यन खान देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकते, इसके अलावा उनको हर शुक्रवार एनसीबी दफ्तर हाजिरी लगाने जाना होगा। वहीं कोर्ट ने उनके और सह-आरोपियों की मुलाकात पर भी रोक लगा रखी है।
समीर वानखेड़े जांच से हटाए गए
आपको बता दें कि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने ही क्रूज शिप पर छापेमारी कर आर्यन को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में कई गवाह पलट गए। साथ ही उन्होंने वानखेड़े पर वसूली का आरोप लगाया। इसके बाद महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने भी उनके ऊपर आरोपों की बौछार कर दी। जिसके बाद वानखेड़े के निवेदन पर उनको जांच से हटा दिया गया। अब एक एसआईटी इस केस को देख रही है।












Click it and Unblock the Notifications