आर्यन खान ड्रग्स केस में NCB के गवाह बने प्रभाकर सेल की हार्ट अटैक से मौत

आर्यन खान ड्रग्स केस में NCB के गवाह बने प्रभाकर सेल की हार्ट अटैक से मौत

मुंबई, 02 अप्रैल: अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले में जांच एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के गवाह बने प्रभाकर सेल की शुक्रवार (01 अप्रैल) को मौत हो गई। 36 वर्षीय प्रभाकर सेल का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। प्रभाकर सेल के वकील तुषार खंडारे के अनुसार, कल (01 अप्रैल) चेंबूर के माहुल इलाके में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। प्रभाकर सेल कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग मामले में एनसीबी के पंच गवाह थे।

Recommended Video

    Aryan Khan Drugs Case: NCB ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए 90 दिनों की मोहलत और मांगी | वनइंडिया हिंदी
    Prabhakar Sail

    कथित तौर पर सुनी गई बातचीत के आधार पर प्रभाकर सेल को मामले में मुख्य गवाह बताया गया था, जिसने एनसीबी अधिकारी समीर वानखड़े पर रिश्वत लेने की बात भी कही थी, जिसके बाद 25 करोड़ वाली बात उठी थी। दावों के अनुसार, पहले एनसीबी द्वारा जांच का नेतृत्व कर रहे अधिकारी समीर वानखेड़े के लिए 8 करोड़ रुपये मागे गए थे। राजनीतिक विवाद के बीच समीर वानखेड़े ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया था, बाद में उनका तबादला कर दिया गया।

    सेल ड्रग-ऑन-क्रूज मामले में एनसीबी के एक अन्य गवाह केपी गोसावी का बॉडीगार्ड था। जिसकी सेल्फी आर्यन खान के साथ वायरल हुई थी। कथित तौर पर ये सेल्फी प्रभाकर सेल ने गोवा जाने वाले क्रूज पर ली थी।

    प्रभाकर सेल ने अपने हलफनामे में दावा किया था कि उनके नियोक्ता किरण पी गोसावी ने सैम डिसूजा नाम के एक व्यक्ति से बातचीत की थी। केपी गोसावी ने सैम डिसूजा नाम के एक व्यक्ति से कहा, "आपने 25 करोड़ का बम लगाया और 18 करोड़ में फाइनल हुआ है, क्योंकि में समीर वानखेड़े को 8 करोड़ देना है।"

    प्रभाकर सेल ने यह भी दावा किया था कि केपी गोसावी ने शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी से मुलाकात की और कथित तौर पर आर्यन की रिहाई के बदले 50 लाख रुपये लेने का सौदा किया। विस्फोटक दावों ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को एनसीबी जांच पर सवाल उठाने के लिए प्रेरित किया था।

    आर्यन खान को हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले में पिछले साल अक्टूबर में कई हफ्ते जेल में बिताने के बाद जमानत मिल गई थी। इस सप्ताह की शुरुआत में, एक विशेष नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अदालत ने मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के लिए एनसीबी के विशेष जांच दल (एसआईटी) को 60 दिनों का विस्तार दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+