आर्यन खान केस में बड़ा खुलासा, हैकर का दावा- शाहरुख की मैनेजर का फौन हैक करने का मिला था ऑफर

मुंबई, 28 अक्टूबर: आर्यन खान मामले में हर दिन कोई ना कोई चौंकाने वाला खुलासा हो रहा है।गुरुवार को पुणे पुलिस ने इस मामले में प्रमुख पंच किरण गोसावी को पुणे से अरेस्ट किया। अब इस मामले में एक और नया मोड़ आ गया है। एथिकल हैकर ने मुंबई पुलिस को चिट्ठी लिखकर जानकारी दी है कि उसे शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी का मोबाइल हैक करने के लिए 5 लाख रुपये ऑफर कि‍ए गए थे। इस खुलासे के बाद अब नया विवाद खड़ा हो गया है।

हैकिंग के लिए ऑफर किए गए थे 5 लाख रुपए

हैकिंग के लिए ऑफर किए गए थे 5 लाख रुपए

'फ्री प्रेस जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस एथ‍िकल हैकर का नाम मनीष भांगले है। उन्‍होंने मुंबई पुलिस कमिश्‍नर को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें दो लोग आलोक जैन ओर शैलेष चौधरी का नाम लिया गया है। मनीष ने चिट्ठी में लिखा है कि 6 अक्‍टूबर को इन दोनों लोगों ने उनसे संपर्क किया और कुछ अन्‍य लोगों के साथ ही शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी के फोन कॉल रिकॉर्ड्स हैक करने का ऑफर दिया। उन्होंने जबरन 10 हजार रुपए दिए भी गए थे।

पूजा ददलानी का नंबर हैक करने के लिए कहा गया: हैकर

पूजा ददलानी का नंबर हैक करने के लिए कहा गया: हैकर

मनीष ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि, आलोक जैन और शैलेश चौधरी नाम के इन दोनों शख्स ने मुझसे कहा कि आप भारत में प्रसिद्ध हैकर हैं। आपसे एक काम है।उन लोगों ने मुझे कुछ नंबर दिए और कहा कि हमें इनका सीडीआर चाहिए। उन तमाम नंबर में से एक नंबर पूजा ददलानी नाम से सेव था। इसके बाद उन लोगों ने मुझे व्हाट्सऐप चैट की एक बैकअप फ़ाइल दिखाई और कहा कि हमें इसे एडिट करके दे दो।

आर्यन की चैट एडिट करने के लिए कहा गया

आर्यन की चैट एडिट करने के लिए कहा गया

भंगाले का दावा है कि व्हाट्सऐप चैट की जो बैकअप फाइल दिखाई गई वो आर्यन खान के नाम से थी। मनीष से कहा गया कि उन्‍हें प्रभाकर सैल के नाम से एक डमी सिम कार्ड भी बनवाना होगा। उन लोगों ने मुझे एक मोबाइल नंबर दिया और कहा इस नंबर पर फोन करना और जब मैंने उस नंबर को ट्रु कॉलर पर देखा तो ये नंबर किसी सैम का नाम से था। मनीष का कहना है कि उन्‍होंने यह काम नहीं लिया। कुछ दिनों बाद जब उन्‍होंने न्‍यूज में प्रभाकर सैल का नाम देखा तो उन्‍हें लगा कि इस बारे में पुलिस को खबर करनी चाहिए।

एनसीबी ने पूजा पर लगाया था गंभीर आरोप

एनसीबी ने पूजा पर लगाया था गंभीर आरोप

एनसीबी ने उच्‍च न्‍यायालय को बताया है कि कथित हलफनामे में इस आवेदक से जुड़ी पूजा ददलानी के प्रबंधक के नाम का स्पष्ट रूप से उल्लेख है। ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त महिला ने जांच के दौरान ऐसे पांच गवाहों को प्रभावित किया है। जांच के स्तर पर इस तरह का हस्तक्षेप यह सुनिश्चित करने के लिए एक दुर्भावनापूर्ण प्रयास है कि यह सच्चाई की खोज में बाधा डालता है और बाधित करता है"।

पूजा शाहरुख खान टीम का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा हैं

पूजा शाहरुख खान टीम का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा हैं

पूजा ददलानी बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान की मैनेजर हैं। वो शाहरुख खान टीम का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा हैं और पिछले दस से अधिक समय से शाहरुख खान के साथ काम कर रही हैं। पूजा ददलानी शाहरुख की फिल्म से जुड़े कामों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, उनकी क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स जैसे बहुत से काम संभालती हैं। शाहरुख खान की फिल्‍म चेन्‍नई एक्सप्रेस से भी जुड़ी थीं। दिवंगत एक्‍टर दिलीप कुमार के समय भी पूजा ददलानी शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+