टीआरपी केस में अर्नब ने मुंबई पुलिस को भेजे जवाब, कहा-रिपब्लिक में लिए गए सभी फैसलों की जानकारी नहीं
मुंबई, जून 24: मुंबई पुलिस ने एक महीने पहले रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को टेलीविज़न रेटिंग पॉइंट्स (टीआरपी) घोटाला मामले में आरोपी बनाया था। पुलिस ने अर्नब से 68 सवालों के जवाब मांगे थे। गोस्वामी ने 24 मई को प्रश्नावली के लिखित उत्तर के माध्यम से दावा किया है कि रिपब्लिक मीडिया में 1,100 से अधिक कर्मचारी हैं और मामले में उठाए गए मुद्दों के बारे में निर्णय वितरण टीम द्वारा देखे जाते हैं, जिसमें संपादकीय टीम की भागीदारी नहीं होती है। जिसके वे चीफ हैं।

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को दायर अपने 1,912 पन्नों के पूरक आरोपपत्र में रिपब्लिक टीवी के कर्मचारियों के व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट संलग्न किए हैं, जहां एलसीएन पर चर्चा हुई है। इस चैट में पता चला है कि, दो फ्रिक्वेसी पर एक ही चैनल को दिखाया जा रहा था। जिससे टीआरपी को बढ़ाया जा रहा था। पुलिस ने कहा है कि एआरजी आउटलेर्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में गोस्वामी ने कथित हेरफेर करने और उच्च टीआरपी के लिए अवैध भुगतान करने के लिए मंजूरी दी थी।
चार्जशीट में गोस्वामी सहित पांच रिपब्लिक कर्मचारियों और महा मूवीज चैनल के दो कर्मचारियों का नाम है। इस मामले में यह तीसरी चार्जशीट है। चार्जशीट में पुलिस ने कहा कि, रिपब्लिक टीवी समेत इन चैनलों ने BARC के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता को घूस दी थी ताकि टीआरपी में हेरफेर करके नंबर बढ़ाए जा सकें। आरोप-पत्र में कहा गया, हमारे पास मौजूद साक्ष्य यह बताते हैं कि उन्होंने (गोस्वामी और दासगुप्ता) ने बीएआरसी के बारे में गोपनीय जानकारियों का बार-बार आदान-प्रदान किया और यह गोस्वामी के चैनलों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया।
रिपब्लिक के एक से अधिक चैनलों पर दिखाए जाने पर, गोस्वामी ने कहा है, चैनलों के प्लेसमेंट से संबंधित मुद्दों को एआरजी की वितरण टीम द्वारा देखा जाता है और ऐसे मुद्दों पर निर्णय लेने की शक्ति उनके पास होती है। न तो मैं और न ही संपादकीय टीम का कोई अन्य व्यक्ति, हमारे चैनलों की प्लेसिंग के बारे में निर्देश देता है। इसे सक्षम टीम द्वारा नियंत्रित किया जाता है। मुझे रिपब्लिक में लिए गए सभी फैसलों की जानकारी नहीं है। होम ऑपरेटरों और कई सिस्टम ऑपरेटरों (केबल सेवा प्रदाताओं) को सीधे अवैध भुगतान जैसे सवालों पर, गोस्वामी ने यह कहते हुए खुद को अलग कर लिया कि मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं था और उनकी "प्रमुख भूमिका" एआरजी के संपादकीय कार्यों का निर्वहन करना है।












Click it and Unblock the Notifications