पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ एक और FIR, बिल्डर ने लगाया वसूली का आरोप

मुंबई, जुलाई 30: ठाणे शहर की पुलिस ने शुक्रवार को आईपीएस अधिकारी और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और छह अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कथित जबरन वसूली का एक और मामला दर्ज किया है। ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई इस एफआईर में परमबीर सिंह के अलावा, रिटायर्ड एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अफसर प्रदीप शर्मा, पुलिस डिप्टी कमिश्नर दीपक देवराज, असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर एनटी कदम और इंस्पेक्टर राजकुमार कोठमिरे हैं। इनके अलावा दो जूनियर अधिकारियों के नाम भी इसमें शामिल हैं।

another case registered against former Mumbai police commissioner Param Bir Singh

एक बिल्डर केतन तन्ना (54) की शिकायत पर आईपीसी की धारा 324 (हमला), 384 (जबरन वसूली), 392 (डकैती) और 506 (आपराधिक धमकी) के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। तन्ना ने आरोप लगाया है कि जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच जब परमबीर सिंह ठाणे में पुलिस कमिश्नर थे तब उसे विभिन्न मामलों में फंसाने की धमकी देकर 1.25 करोड़ रुपए उगाहे थे।

केतन तन्ना ने आरोप लगाया कि, उन्होंने उसके दोस्त और कथित सट्टेबाज सोनू जालान से भी इसी तरह से 3 करोड़ रुपये से अधिक की उगाही की। राज्य का आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) जालान द्वारा सिंह के खिलाफ दायर कथित जबरन वसूली की एक अन्य शिकायत की पहले ही जांच कर रहा है। इसी साल मार्च में उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिणी मुंबई स्थित आवास के बाहर विस्फोटक से भरा वाहन मिलने के बाद परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया था।

इसके बाद उन्होंने प्रदेश के तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। एक अन्य बिल्डर की शिकायत के आधार पर इस महीने की शुरुआत में आईपीएस अधिकारी के खिलाफ दो अन्य रंगदारी के मामले दर्ज किए गए थे। सिंह को महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा भी जांच का सामना करना पड़ रहा है और उनके खिलाफ अकोला के एक पुलिस अधिकारी द्वारा एससी-एसटी (अत्याचार निवारण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+