आबकारी नीति को लेकर उद्धव सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल नहीं करेंगे अन्ना हजारे

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर अन्ना हजारे सोमवार यानी कि 14 फरवरी से प्रदर्शन करने वाले थे लेकि अब उन्होंने मना कर दिया है। इस फैसले को लेकर अन्ना हजारे ने कहा कि मैंने महाराष्ट्र सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ प्रस्तावित भूख हड़ताल स्थगित करने का फैसला किया है। मुझे इस मामले पर सेक्रेटरी का पत्र मिल गया है। उन्होंने मुझे सुनिश्चित किया है की नीति लागू करने से पूर्व लोगों का मत भी लिया जाएगा।

anna hazare will no do hunger strike against udhav government

बता दें कि बीते शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को एक स्मरण पत्र लिखा था। इसमें अन्ना हजारे ने कहा था कि वह सुपरमार्केट और सड़क किनारे की दुकानों में शराब बेचने संबंधी राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे। इसके बाद जब सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो अन्ना हजारे ने 14 फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला किया था।

अन्ना हजारे ने कहा था कि उन्होंने सीएम को पहला पत्र लिखकर तीन फरवरी को आबकारी नीति का विरोध किया था, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सीएम को याद दिलाने के लिए उन्हें स्मरण पत्र भेजना पड़ा। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में सुपरमार्केट और किराने की दुकानों में भी शराब बेचने की अनुमति देने का फैसला किया था।

आज अन्ना हजारे ने बताया कि अब उन्हें पत्र मिल गया है और सेक्रेटरी ने आश्वासन दिया है कि वह जनता से अनुमति लिये बिना कोई आबकारी नीति लागू नहीं करेंगे। जबकि इससे पूर्व अन्ना ने भूख हड़ताल के बारे में कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+