अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती कराए गए

पुणे, 25 नवंबर: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ गई है। गुरुवार को सीने में दर्द के बाद उनको पुणे के अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और फिलहाल हालत स्थिर है। अन्ना हजारे को पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूबी हॉल क्लीनिक के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अवधूत बोडमवाड़ ने बताया है कि अन्ना हजारे को जब अस्पताल लाया गया तो उनको सीने में दर्द की परेशानी थी। जिसके बाद उनको एडमिट करते हुए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉ. अवधूत ने कहा है कि हजारे की हालत फिलहाल स्थिर है।

pune

Recommended Video

      Anna Hazare Health Update: सीने में दर्द के बाद पुणे अस्पताल में अन्ना हजारे भर्ती | Oneindia Hindi

      महाराष्ट्र के रहने वाले 84 साल के अन्ना हजारे देश में कई बड़े आंदोलनों की अगुवाई करने के लिए जाने जाते हैं। सूचना के अधिकार के लिए उन्होंने काम किया था। उनको सबसे ज्यादा पहचान 2011 में जन लोकपाल लाने की मांग को लेकर किए गए अनशन से मिली थी। दिल्ली में हुए इस आंदोलन को अन्ना आंदोलन के नाम से दुनियाभर में जाना गया था। जिससे उनको भारत के बाहर भी एक पहचान मिली थी। अन्ना हजारे को भारत सरकार पद्म भूषण से सम्मानित कर चुकी है। इसके अलावा भी उनको कई पुरस्कार अपने काम के लिए मिले हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+