अनिल जयसिंघानी की बेटी ने डिप्टी सीएम देवेंद्र की पत्नी अमृता को दिया था कमाई का ऑफर, चार्जशीट में खुले कई राज

किक्रेट बुकी अनिल जयसिंघानी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को लेकर मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें कई खुलासे किए गए हैं।

Deputy CM Devendra

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और क्रिकेट बुकी अनिल जयसिंघानी के मामले में पुलिस ने अपनी चार्जशीट दायर कर दी है। इस चार्जशीट में खुलासा किया गया है कि देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी को भरोसा दिलाया था कि वो देवेंद्र से कहकर उसकी मदद करा देंगी।

इसके साथ ही अमृता ने अनिल से कहा कि अगर आपको गलत तरीके से फंसाया गया है तो मै देवेनजी से बात कर सकती हूं और न्याय के लिए कह सकती हूं, लेकिन मै उन मांगों के लिए नहीं झुक सकती जो अनिक्षा ने अवैध पैसा कमाने के लिए रखी थी।

मुंबई की एक विशेष अदालत में दायर चार्जशीट में अमृता फडणवीस और जयसिंघानी परिवार के बीच कई कथित टेलीफोन चैट अटैच हैं। इसके साथ ही चार्जशीट में बताया गया कि जयसिंघानी की बेटी ने देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से कहा था कि वो पुलिस को सट्टेबाजों के बारे में बता दें और उनकी गिरफ्तारी करवा दें , जिससे वो बड़ी रकम कमा सकती हैं।

विशेष अदालत ने 793 पन्नों के दस्तावेज में अनिल जयसिंघानी, उनकी बेटी अनीक्षा और उनके चचेरे भाई निर्मल को घूस मांगने और अमृता फडणवीस से पैसे ऐंठने के मामले में आरोपी बनाया है।

बता दें कि दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल पुलिस स्टेशन ने 20 फरवरी को जयसिंघानी और उनकी बेटी अनीक्षा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जिसमें उन पर महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को धमकी देकर जबरन वसूली करने का आरोपी बनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+