मुंबई: शिवसेना MLA रमेश लटके का निधन, दुबई में आया हार्ट अटैक
मुंबई, 12 मई: अंधेरी पूर्व से शिवसेना विधायक रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वो दुबई में अपने दोस्त से मिलने गए थे। बुधवार रात को अचानक उनको दिल का दौरा आया और उनकी मौत हो गई। रमेश लटके की उम्र 52 साल थी।

शिवसेना विधायक के निधन की जानकारी देते हुए राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब ने बताया कि रमेश लटके अपने दोस्त से मिलने दुबई गए थे। उनकी मौत हो गई, जब उनका परिवार खरीदारी के लिए बाहर गया हुआ था। परब ने कहा कि हम अब उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की कोशिश कर रहे हैं।
आपको बता दें कि कांग्रेस के सुरेश शेट्टी को हराकर शिवसेना के रमेश लटके पहली बार 2014 में अंधेरी पूर्व से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे। 2019 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार एम पटेल को हराया। इसके अलावा वो कई दफा बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में पार्षद भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications