Amrita Fadnavis ने न्यू जर्सी अक्षरधाम मंदिर का किया दर्शन, CM फडणवीस की पत्नी फिर क्यों हुईं ट्रोल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर वो आए दिन अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अमृता फडणवीस ने अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में पहुंच कर दर्शन किया। उन्होंने मंदिर दर्शन करने के बाद अपनी कई सारी खूबसूरत फोटो शेयर की।
न्यू जर्सी में अक्षरधाम मंदिर दर्शन करने की तस्वीर शेयर करते ही महाराष्ट्र सीएम फडणवीस की पत्नी अमृता सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं और उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला।

अमृता फडणवीस ने फोटो शेयर कर लिखा दर्शन का अनुभव
फोटो शेयर करते हुए अमृता ने लिखा, "न्यू जर्सी के अक्षरधाम मंदिर की मेरी पहली यात्रा ने मुझे अवाक कर दिया। करुणा, रचनात्मकता और सचेत जीवन के उन पलों का आनंद लिया।यह एक ऐसा दिव्य अनुभव था जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। मैं धन्य महसूस कर रही हूं।"
अमृता फडणवीस मंदिर दर्शन करने पर क्यों हो गई ट्रोल?
दरअसल, अमृता फडणवीस मंदिर में सफेद जैकेट और काली जींस पहनकर पहुंची थीं। वेस्टर्न आउटफिट में मंदिर में दर्शन करने पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी हाई हील्स पहनकर मंदिर परिसर में घूमने पर भी सवाल खड़े किए, जिससे यह विवाद और बढ़ गया।
ऐसे कपड़े पहनके मंदिर नहीं जाते...
एक यूजर ने लिखा "आप मंदिर साड़ी पहनकर क्यों नहीं गईं? यह बेसिक बात है।" वहीं दूसरे ने लिखा "जब कोई धार्मिक जगह जाता है तो अपनी संस्कृति फॉलो करता है, जो आपके अंदर मिसिंग है।"
आंटी विद प्लास्टिक सर्जरी"
अमृता के आउटफिट पर कई अन्य यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा, "फैशन शो चल रहा है।" विनय पुरी ने इसे "मैडम जी का वकेशन" बताया। "आंटी विद प्लास्टिक सर्जरी" भी कह डाला। वहीं, रीता रंजन ने आग्रह किया, "क्योंकि आप पहले एक भारतीय हैं, इसलिए मंदिर जाते समय हमेशा साड़ी पहना करें। प्लीज..."
रैंप वॉक पर हाई हील्स वाली आंटी
एक यूजर ने लिखा "क्या आप मंदिर में कोई भारतीय पोशाक नहीं पहन सकती थीं?" एक तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, "यहां रहने वाले गोरे भी ऐसे कपड़े पहनके मंदिर नहीं जाते।" एक यूजर ने लिखा, एक धार्मिक स्थल पर रैंप वॉक पर हाई हील्स वाली आंटी, हालांकि आंटी च्यूइंग गम नहीं चबा रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications