Amrit Bharat Express: सफर होगा सुहाना! पुणे-दानापुर के बीच शुरू हुई अमृत भारत ट्रेन, क्या है किराया-टाइमिंग?

Amrit Bharat Express: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुणे के हडपसर रेलवे स्टेशन से पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस को बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश की 36वीं अमृत भारत एक्सप्रेस सेवा है, जो महाराष्ट्र से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बजट-अनुकूल सफर सुनिश्चित करेगी।

इस नई ट्रेन के शुरू होने से न केवल दो अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि बड़ी संख्या में नौकरीपेशा और प्रवासी कामगारों को बेहद किफायती यात्रा विकल्प मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 दिसंबर 2023 को पहली अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत किए जाने के बाद से ही इन ट्रेनों की लोकप्रियता और मांग लगातार बढ़ रही है।

Amrit Bharat Express

क्या है पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल?

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 11431 पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस हर शनिवार दोपहर 3:30 बजे पुणे से रवाना होगी और सोमवार तड़के 1:30 बजे बिहार के दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 11432 हर सोमवार सुबह 3:30 बजे दानापुर से चलेगी और मंगलवार सुबह 11:05 बजे पुणे पहुंचेगी।

किन स्टेशनों पर रूकेगी ट्रेन?

यह ट्रेन अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

Amrit Bharat Express

कितना है किराया?

  • स्लीपर (SL) किराया: लगभग ₹680
  • जनरल (अनारक्षित) किराया: लगभग ₹370

ध्यान देने वाली बात ये है कि रेलवे समय-समय पर किराए में बदलाव कर सकता है

क्यों खास है अमृत भारत ट्रेन?

रेलवे मंत्रालय के मुताबिक, पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस 18 आधुनिक LHB कोचों के साथ चलेगी। यह महाराष्ट्र की आठवीं और पुणे मंडल की दूसरी अमृत भारत ट्रेन है। इसका उद्देश्य कम आय और मध्यम वर्ग के यात्रियों को बेहतर और किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। हालांकि नई ट्रेन के शुभारंभ के साथ ही यात्रियों की ओर से एक बड़ी मांग भी सामने आई है। यात्री संगठन अमृत भारत ट्रेनों को साप्ताहिक के बजाय रोजाना चलाने की मांग कर रहे हैं।

रेलवे ने क्या कहा?

रेलवे अधिकारियों ने माना है कि कई रूटों पर ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाने की जरूरत है। अधिकारियों का कहना है कि परिचालन की संभावनाओं को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, जल्द ही हम इस पर अपडेट देंगे।

Amrit Bharat Express

Amrit Bharat Express: जानिए 10 खास बातें

  • अमृत भारत एक्सप्रेस मुख्य रूप से गैर-एसी (Non-AC) श्रेणी के यात्रियों को बेहतर और किफायती यात्रा सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
  • ट्रेन के आगे और पीछे दोनों ओर इंजन लगाए जाते हैं, जिससे तेज गति पकड़ने और समय की बचत में मदद मिलती है।
  • अमृत भारत एक्सप्रेस की अधिकतम परिचालन गति 130 किमी/घंटा तक हो सकती है।
  • कोचों में आकर्षक इंटीरियर, बेहतर रोशनी और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
  • स्लीपर और जनरल श्रेणी के यात्रियों के लिए पहले की तुलना में अधिक आरामदायक सीटिंग और बर्थ व्यवस्था की गई है।
  • हर कोच में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान सुविधा मिलती है।
  • सुरक्षा बढ़ाने के लिए कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
  • ट्रेन में दिव्यांग यात्रियों और महिला यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
  • बायो-वैक्यूम टॉयलेट, सेंसर आधारित सुविधाएं और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है।
  • अमृत भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत आम यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और किफायती रेल यात्रा उपलब्ध कराई जा रही है।
यह पढ़ें: Shiv Sena UBT MP Rebellion: संजय देशमुख कौन? क्या है उद्वव ठाकरे की शिवसेना की बगावत से इनका कनेक्शन?
यह पढ़ें: Shiv Sena UBT MP Rebellion: संजय देशमुख कौन? क्या है उद्वव ठाकरे की शिवसेना की बगावत से इनका कनेक्शन?
यह पढ़ें: Mumbai Local Train: 17 से 25 जून तक CSMT-कुर्ला के बीच रहेगा मेगा ब्लॉक, चेक करें टाइम
यह पढ़ें: Mumbai Local Train: 17 से 25 जून तक CSMT-कुर्ला के बीच रहेगा मेगा ब्लॉक, चेक करें टाइम
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+