Amravati Lok sabha Chunav 2024 Result: अमरावती से कमल खिलाने में असफल रहीं नवनीत राणा, भाजपा का लगा बड़ा झटका
Amravati Lok sabha Chunav 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने शुरू हो चुके हैं। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में अमरावती सीट से भाजपा को बढ़ा झटका लगा है। इसकी वजह है कि भाजपा में शामिल हुई नवनीत राणा कांग्रेस प्रत्याशी बलवंत वानखड़े से चुनाव हार चुकी हैं।
तेलगू फिल्मों की पूर्व एक्ट्रेस नवनीत राणा इसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पहले दो बार चुनाव जीतती आई हैं लेकिन इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

अमरावती निर्वाचन क्षेत्र के लिए सुबह वोटों की गिनती की शुरूआत जब हुई तभी से यहां रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा था, पहले बीजेपी से नवनीत राणा अपने प्रतिद्वंदी से पीछे चल रही रही थी लेकिन बीच में 207624 वोटों के साथ आगे हो गई थी लेकिन फाइनल वोटोंकी गिनती में नवनीत राणा कांग्रेस प्रत्याशी बलवंत वानखड़े से हार चुकी हैं।
भाजपा में आने के बाद नवनीत राणा स्टार प्रचारक के तौर पर महाराष्ट्र, गुजरात के साथ हैदराबाद में भी प्रचार किया था, लेकिन वो अपनी ही सीट नहीं बचा पाईं। 2019 लोकसभा चुनावों में नवनीत राणा निर्दलीय चुनाव जीती थीं।












Click it and Unblock the Notifications