'52 साल के राहुल गांधी...', नवनीत राणा ने कांग्रेस के युवराज की समझदारी पर उठाए सवाल, जानिए क्या है मामला?
Navneet Rana: महाराष्ट्र की अमरावती सीट के लिए मतदान शुक्रवार को सुबह सात बजे से शुरू हो गया। अमरावती लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार नवनीत राणा वोट डालने पहुंची। वोट डालने से पहले मीडिया से रूबरू नवनीत राणा ने दावा किया कि अमरावती की जनता उनके साथ हैं। अमरावती के वोटर उन्हें वोट करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा पीएम मोदी ने जो विकास किया उस पर युवा मुझे वोट करेंगे। इसके साथ ही नवनीत राणा ने राहुल गांधी पर जमकर हमला किया।

भापजा की फायरब्रैंड नेता नवनीत राणा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की परिपक्कता पर सवाल खड़ेू किए। उन्होंने कहा 52 साल के राहुल गांधी से क्या उम्मीद कर सकते हैं। जो महिलाओं की संपत्ति छीनने की बात करते हैं। कांग्रेस के लोग यहां तक कहते हैं कि राहुल बाबू अब समझदार हो गए हैं।
अगर 52 साल किसी को समझदार होने में लगता है तो...
राणा ने राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा "अगर 52 साल किसी को समझदार होने में लगता है जो इस पर मुझे कुछ भी कहना नहीं है और ना ही कुछ कहने की जरूरत है। 52 साल के राहुल बाबू को महिलाओं का सोना और संपत्ति छीनने में 50 साल और लगेंगे।"
कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किया है ये वादा
बता दें कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र जिसे न्याय पत्र नाम दिया है, इस न्याय पत्र में कांग्रेस ने आर्थिक न्याय की बात कही है। कांग्रेस ने राजनीतिक और सामाजिक न्याय की तरह इसे बेहद अहम बताया है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने दावा किया है कि उसकी सरकार बनती है तो कांग्रेस नीतियों में उपयुक्त बदलाव करके धन और आय के मामले में बढ़ती असामनता का समाधान करेगी।
हनुमानजी की ताकत मेरे साथ है
भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने कहा मैं छत्रपति शिवाजी महाराज और हनुमानजी की ताकत मेरे साथ है। उन्होंने कहा आज मैं हनुमान चालीसा का पाठ करके और अपने सास ससुर का आर्शीवाद लेकर घर से वोट डालने आई हूं।
मेरे अंदर भी सकारात्मता है
उन्होंने कहा आप मेरा चेहरा देख सकते हैं। खुशी, आकर्षक और सकारात्कता हमेशा जारी रखी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह जिस तरह से देश के लिए काम कर रहे हैं उसे लेकर मेरे अंदर भी सकारात्मता है।
कल बारिश भी हुई है और कमल...
इसके साथ ही नवनीत राणा ने दावा किया कि कल बारिश भी हुई है, कमल बारिश में बहुत सुंदर तरीके से खिलता है। अमरावती में कमल उसी तरह से खिलेगा। उन्होंने कहा अमरावती की जनता और मतदाता हमसे ज्यादा समझदार है। आज जो मतदान होगा उन्हें ये पता है कि ये लोकल मु्द्दे नहीं है। ये देशा के प्रधानमंत्री को चुनने का मतदान है।
#WATCH अमरावती, महाराष्ट्र: अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने कहा, "आप मेरा चेहरा देख सकते हैं। वो खुशी, आकर्षण और सकारात्मकता मैंने हमेशा जारी रखी है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह... जिस तरह से काम कर रहे हैं, उसे लेकर मेरे अंदर भी सकारात्मकता है... " pic.twitter.com/ATNKnW5ylf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2024












Click it and Unblock the Notifications