अमित शाह ने ठुकराई देवेंद्र फड़णवीस के इस्तीफे की पेशकश, कहा- पार्टी के लिए जारी रखें काम
लोकसभा चुनाव में इस बार महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में बीजेपी को सीटों का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस्तीफे की पेशकश की है। वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के राज्य में एनडीए के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेने और इस्तीफा देने के फैसले पर अड़ गए। जिसके चलते गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे बात की है।
चुनाव परिणाम आने के बाद महाराष्ट्र में देवेंद फडणवीस इस्तीफा देने की जिद पर अड़े थे, लेकिन अमित शाह ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। शाह ने फडणवीस से सरकार में अपना काम जारी रखने को कहा है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस, शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ महाराष्ट्र की सरकार का हिस्सा हैं।

पिछले आम चुनाव यानी लोकसभा चुनाव 2019 में अविभाजित शिवसेना और भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 में से 41 सीटों मिली थीं। जबकि महायुति को सिर्फ 17 सीटें जीतने में कामयाबी हासिल हुई थी। वहीं इस बार महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन ने राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से महज 17 सीटें ही हासिल हुईं। कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) का गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र की 30 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है।
ऐसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के राज्य में एनडीए के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने के फैसला किया। लेकिन गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे बात की और उन्हें सरकार में अपना काम जारी रखने को कहा।
शाह ने फड़नवीस से कहा, "अगर आप इस्तीफा देते हैं, तो इससे भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल पर असर पड़ेगा। इसलिए अभी इस्तीफा न दें।"












Click it and Unblock the Notifications