महाराष्ट्र सरकार के गठन के सस्पेंस के बीच शिंदे की बिगड़ी तबीयत, घर देखने पहुंची डॉक्टरों की टीम
महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर चल रही माथापच्ची के बीच अचानक महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें देखने के लिए डॉक्टरों की टीम सतारा में उनके पैतृक गांव स्थित घर देखने पहुंची है।
याद रहे गुरुवार को दिल्ली से लौटने के बाद महाराष्ट्र के सीएम और नई सरकार के गठन को लेकर महायुति गठबंधन की अहम बैठक होनी थीं लेकिन एकनाथ शिंदे अचानक से सतारा चले गए थे जिसके बाद उनके नाराज होने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन सतारा अपने पैतृक गांव जाने की वजह उनकी खराब तबीयत थी।

वहीं अब खबर है खांसी और जुकाम जैसे वायरल बुखार से पीड़ित एकनाथ शिंदे को देखने डॉक्टरों की टीम उनके सतारा में पैतृक निवास में पहुंची है। बताया जा रहा है कि शिंदे की शनिवार को उनके पैतृक निवास सतारा में बुखार के कारण तबीयत बिगड़ गई।
डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। परिवार के डॉक्टर पार्टे ने बताया शिंदे अब बेहतर हैं। डॉक्टर ने कहा, उन्हें 99 डिग्री सेल्सियस बुखार था और उन्हें सेलाइन दिया गया था, यह एक वायरल संक्रमण है, इसलिए उन्हें थोड़ी खांसी और सर्दी है।












Click it and Unblock the Notifications