Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अजीत रानाडे ने गोखले इंस्टीट्यूट के VC पद से दिया इस्तीफा, जानिए क्यों?

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अजीत रानाडे ने 'गोखले इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स' के वाइस चांसलर पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के पीछे अजीत रानाडे ने अपने कुछ व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनके इस निर्णय के पीछे अक्टूबर 2021 में मेरी नियुक्ति के संबंध में किसी भी दोष या अयोग्यता की स्वीकृति नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर में तत्कालीन चांसलर बिबेक देबरॉय ने रानाडे को बर्खास्त कर दिया था। इस फैसले को रानाडे ने अदालत में चुनौती दी थी। 14 सितंबर को बर्खास्तगी एक तथ्य-खोज समिति (एफएफसी) की रिपोर्ट के बाद हुई, जिसने उनकी नियुक्ति में अनियमितताओं के बारे में शिकायतों की जांच की।

Gokhale Institute

एफएफसी ने पाया कि रानाडे की योग्यता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं थी, जिसके अनुसार प्रोफेसर के रूप में 10 साल का अनुभव होना आवश्यक है। 21 अक्टूबर को जीआईपीई के चांसलर संजीव सान्याल ने रानाडे को उनकी पिछली बर्खास्तगी के बाद बहाल कर दिया।

सान्याल ने 7 अक्टूबर को चांसलर का पद संभाला था और बाद में देबरॉय की बर्खास्तगी के आदेश को पलट दिया था। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रक्रियात्मक निष्पक्षता और संस्थान की प्रतिष्ठा का हवाला दिया, साथ ही चल रहे कानूनी मामलों को स्वीकार करते हुए उचित प्रक्रिया के महत्व पर जोर दिया।

रानाडे ने 29 अक्टूबर को सान्याल को संबोधित एक पत्र के माध्यम से आधिकारिक तौर पर अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा,'मैंने व्यक्तिगत कारणों से गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स के कुलपति के रूप में अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने का फैसला किया है।'

संजीव सान्याल ने सोमवार को घोषणा की कि अजीत रानाडे ने पिछले सप्ताह कुलपति के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी घोषणा के साथ त्यागपत्र संलग्न किया है। बता दें, रानाडे को फरवरी 2022 में GIPE का कुलपति नियुक्त किया गया था। GIPE के पूर्व संकाय सदस्य मुरली कृष्ण ने 19 दिसंबर, 2023 को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से शिकायत की थी।

शिकायत में कहा गया था कि रानाडे की नियुक्ति पात्रता नियमों का उल्लंघन करती है क्योंकि उनके पास प्रोफेसर के रूप में 10 साल का अनुभव नहीं है। जिसके बाद 26 जून को, UGC ने GIPE के तत्कालीन चांसलर राजीव कुमार को एक पत्र भेजकर मामले पर कार्रवाई रिपोर्ट की मांग की गई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+