Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शरद पवार के गढ़ में अजित पवार ने दिखाया दम, चार घंटे चला रोड शो

जिस तरह से शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार को दरकिनार किया और स्पष्ट किया कि उन्हें अब पार्टी में वापस आने का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। शरद पवार के इस बयान के बाद अजित पवार ने अपनी ताकत दिखाई है। अजित पवार ने शरद पवार के संसदीय क्षेत्र बारामती में रोड शो करके अपना दम दिखाया है।

एनसीपी से अलग होने के बाद शरद पवार ने शिवसेना के साथ गठबंधन किया और महाराष्ट्र के उपमुख्यंत्री बने। इसके बाद अजित पवार पहली बार बारामती पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके ऊपर पुष्पों की वर्षा की गई। रैली के दौरान अजित पवार का चार घंटे का रोड शो चला।

Ajit pawar

माना जा रहा है कि अजित पवार ने यह जानबूझकर किया है ताकि वह अपना शक्ति प्रदर्शन कर सके। वह दिखाना चाहते थे कि बारामती में पार्टी के कार्यकर्ता उनके साथ हैं। इस दौरान अजित पवार के साथ उनकी पत्नी सुनेत्रा और बेटा पार्थ भी था।

इस दौरान अजित पवार को विशालकाय माला पहनाई गई। इसके लिए एक समर्थक ने क्रेन से लटकते हुए यह विशालकाय माला पहनाई। साथ ही अजित पवार पर आसमान से पुष्प वर्षा भी की गई।

हालांकि अजित पवार ने अपने चाचा के खिलाफ कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने अपने समर्थको को यह अपने एक्शन से बहुत कुछ समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कभी-कभी विकास के लिए अजीब फैसले लेने पड़ते हैं। लोगों भाविक हैं, लोगों में भरोसा है, लेकिन कुछ फैसला लेना जरूरी हो जाता है।

लोग हमारी आलोचना करेंगे लेकिन युवा पीढ़ि जानती है कि यह फैसला बारामती के लोगों के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में एनसीपी के पास दो बार मुख्यमंत्री पद का दावा करने का मौका था, लेकिन एनसीपी ने ऐसा नहीं किया।

अजित पवार ने कहा कि नरेंद्र मोदी आदर्श हैं। वह कड़ी मेहनत करते हैं, त्योहार के मौके पर भी वह घर पर नहीं रहते हैं, वह सीमा पर जाते हैं, जवानों के साथ त्योहार मनाते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+