Sharad Pawar के NCP प्रमुख से इस्तीफा देने पर क्या बोले अजित पवार?

शरद पवार के एनसीपी प्रमुख पद से इस्तीफा देने पर अब पार्टी नेता और भतीजे अजित पवार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

Ajit Pawar on sharad pawar resign

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैं एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। वहीं अब इस पर शरद पवार के भजीते अजित पवार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

दरअसल, मंगलवार को अपनी जीवन से जुड़ी एक पुस्तक का विमोचन करते हुए दिग्गज नेता शरद पवार ने कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ रहा हूं। जिसके बाद सभा में उपस्थित लोगों ने नारेबाजी करते हुए इस्तीफा वापस लेने की मांग की।

Recommended Video

    Maharashtra में Ajit Pawar को भावी CM बताने वाले Poster जारी, सियासत शुरू | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि पिछले हफ्ते शरद पवार ने मुंबई में आयोजित युवा मंथन कार्यक्रम में संगठन में बदलाव का इशारा करते हुए बयान दिया था।

    शरद पवार के इस्तीफे पर अजित का बयान

    वहीं अब शरद पवार के इस्तीफा देने के ऐलान पर उनके भतीजे और एनसीपी नेता अजित पवार का बयान आया है। अजित पवार ने कहा कि, "हम परिवार के लोगों के साथ पार्टी के सीनियर नेता बैठक में रहेंगे और हम कार्यकर्ताओं की भावनाओं को उनके सामने रखेंगे। हम अनुरोध करेंगे कि वो कार्यकर्ताओं की भावनाओं के आधार पर फैसला लें। फिलहाल मैं केवल इतना ही कह सकता हूं।"

    उन्होंने कहा कि पवार साहब ने खुद कुछ दिन पहले सत्ता परिवर्तन की जरूरत की बात कही थी। उनके इस फैसले को हमें उनकी उम्र और सेहत के लिहाज से भी देखना चाहिए। वह इसे वापस नहीं लेंगे। पवार साहब (शरद पवार) हमेशा एनसीपी परिवार के मुखिया रहेंगे। जो भी नया अध्यक्ष होगा वह पवार साहब के मार्गदर्शन में ही काम करेगा।

    कौन होगा अगला पार्टी अध्यक्ष?

    एक तरफ पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में निराशा है तो दूसरी तरफ सवाल यह भी है कि अब अगला पार्टी चीफ कौन होगा। एक तरफ जहां एनसीपी अध्यक्ष पद के लिए अजित पवार भी की ओर देखा जा रहा है तो दूसरी तरफ शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को पवार का उत्तराधिकारी माना जाता है। ऐसे में अब आने वाले समय में पार्टी अध्यक्ष की जंग को लेकर काफी कुछ दिलचस्प दिखाई दे सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+