Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार के निधन पर भावुक हुए CM फडणवीस, महाराष्‍ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक

Ajit Pawar Plane Crash Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया अजीत पवार का बुधवार सुबह एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह दुखद घटना तब हुई जब उनका चार्टर्ड विमान बारामती में उतरने का प्रयास कर रहा था।

इस हादसे में विमान में सवार सभी छह लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे महाराष्ट्र और देश में शोक की लहर दौड़ गई। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डिप्‍टी सीएम अजित पवार के निधन पर ने दुख जताते हुए कहा "हमने राज्य में तीन दिन का शोक घोषित किया है।"

Ajit Pawar Plane Crash

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हुए भावुक

"आज सुबह एक बहुत ही दुखद घटना हुई। बेहद अप्रत्याशित परिस्थितियों में, हमारे राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में आकस्मिक निधन की खबर सभी तक पहुंची, जिससे पूरे महाराष्ट्र में दुख की लहर दौड़ गई। महाराष्ट्र के लिए आज अत्यंत कठिन दिन है। ऐसे नेतृत्व को विकसित होने में कई साल लगते हैं, और ऐसे समय में जब वह राज्य के विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दे रहे थे, उनका निधन अविश्वसनीय और चौंकाने वाला है। मैंने व्यक्तिगत रूप से एक मजबूत और उदार मित्र खो दिया है। यह उनके परिवार के लिए भी एक बहुत बड़ी क्षति है।"

जुलाई 2023 में अजित पवार बगावत कर महाराष्‍ट्र सरकार में हुए थे शामिल

जुलाई 2023 में अजित पवार ने आठ विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को दो धड़ों में बांट दिया था। इस घटनाक्रम के बाद उनके नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का आधिकारिक नाम और 'घड़ी' चुनाव चिन्ह मिला। वहीं, शरद पवार की अगुवाई वाला धड़ा एसप के नाम से जाना जाने लगा। हाल ही में राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया, जब एनसीपी के इन दोनों गुटों ने पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम चुनावों के लिए हाथ मिलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+