अजित पवार एनसीपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, अब तक 49 उम्मीदवारों को उतारा, चार नए नाम भी शामिल
Ajit Pawar NCP Third List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Assembly Elections 2024) के मद्देनजर अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में चार और नए नामों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही कुल 49 उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है।
अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे इन नए चार नामों की घोषणा की है। इस नई लिस्ट में गेवराई से विजय सिंह पंडित, फलटन से सचिन सुधाकर पाटिल, निफाड़ से दिलीप बनकर और पारनेर से काशीनाथ दाते को उम्मीदवार बनाया गया है। ये उम्मीदवार 23 और 25 अक्टूबर को जारी पहली और दूसरी सूची में घोषित उम्मीदवारों में शामिल हो गए हैं।

बता दें, डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ने वाले हैं। इस सीट पर अब "पवार बनाम पवार" मुकाबला होने की उम्मीद है, काफी दिलचस्प होगा। क्योंकि, एनसीपी (शरद पवार गुट) के इस सीट पर युगेंद्र पवार को चुनावी मैदान में उतारा है। अजित पवार और युगेंद्र पवार चाचा-भतीजे है।
बता दें, अजित पवार ने पहली सूची में 26 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया था। इसमें वे मंत्री भी शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल होने के लिए अपने चाचा शरद पवार से अलग होने पर अजित पवार का समर्थन किया था। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications