महाराष्‍ट्र चुनाव: अजित पवार ने कर दिया खेल, BJP के विरोध के बावजूद नवाब मलिक को बनाया मानखुर्द से उम्‍मीदवार

Maharashtra Elections 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को वोटों की गिनती के बाद घोषित किया जाएगा। आज नामांकन के आखिरी दिन सत्‍तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल अजित पवार ने बड़ा खेल करते हुए नवाब मलिक को मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट से उम्‍मीदवार बना दिया है।

सहयोगी पार्टी भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवाब मलिक को चुनाव में ना उतारे जाने के प्रेशर के बावजूद अजित पवार ने नामांकन के आखिरी दिन नवाब मलिक ने मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से अजित पवार की एनसीपी उम्‍मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने के साथ निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर भी नामांकन दाखिल किया है।द्य

nawab malik ajit pawar

बता दें मानखुर्द शिवाजी नगर सीट के लिए अजित पवार की एनसीपी द्वारा एनसीपी का ए और बी फॉर्म दिया था। नवाब मलिक ने नामांकन के बाद कहा "मैंने निर्दलीय और एनसीपी के टिकट पर अपना नामांकन दाखिल किया है। अगर एनसीपी का नामांकन वापस ले लिया जाता है, तो मैं निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ूंगा।"

बेटी सना मलिक के बाद नवाब मलिक को अजित पवार ने बनाया उम्‍मीदवार

बता दें भाजपा द्वारा नवाब मलिक को अणुशक्तिनगर से टिकट न दिए जाने के लगातार प्रयास किया गया और शुरुआत में इस दबाव के आगे झुकते हुए अजित ने मलिक की जगह अपनी बेटी सना मलिक को टिकट दिया था। वहीं अब नामांकन के आखिरी दिन अजित पवार ने चाल चलते हुए नवाब मलिक को मानखुर्द से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

मानखुर्द से ही क्‍यों नवाब को बनाया गया उम्‍मीदवार

नामांकन दाखिल करने के बाद नवाब मलिक ने कहा कि मानखुर्द शिवाजी नगर के लोगों ने मुझसे यहां से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था। यहां के लोग क्षेत्र में चल रही गुंडागर्दी और नशाखोरी के कारोबार से त्रस्‍त हैं। वो हर हाल में उससे छुटकारा चाहते हैं।

दाऊद इब्राहिम से कनेक्‍शन के चलते जेल जा चुके हैं नवाब मलिक

महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री रहे नवाब मलिक को दाऊद इब्राहिम और उससे जुड़े लोगों के साथ वित्तीय लेन-देन के आरोपों में पहले भी जेल भेजा जा चुका है। इस साल की शुरुआत में उन्हें जमानत मिल गई थी। रिहा होने के बाद मलिक ने शरद पवार से नाता तोड़ लिया और अजित पवार के साथ गठबंधन कर लिया, इस कदम की काफी आलोचना हुई। मुंबई की राजनीति में अहम मुस्लिम नेता मलिक एनसीपी के मुंबई अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

भाजपा ने खुलकर नवाब मलिक का किया था विरोध

भाजपा के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने सार्वजनिक रूप से कहा ''हम दाऊद का समर्थन करने वाले उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतार सकते।''

इस बयान के बाद, कथित तौर पर अजित पवार ने उम्मीदवार चयन के संबंध में दिल्ली में भाजपा आलाकमान के साथ गहन चर्चा भी की थी लेकिन अब अजित पवार ने बड़ा निर्णय लेते हुए नवाब मलिक को उम्‍मीदवार बना दिया है।

नवाब मलिक की इस दिग्गज नेता से होगी कड़ी टक्‍कर?

बता दें नवाब मलिक मानखुर्द शिवाजीनगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं जिनका मुकाबला सपा के अबू आज़मी से होगा। आज़मी, एक तेजतर्रार नेता, ने 2019 में यह सीट जीती थी और महाराष्ट्र में अखिलेश यादव की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। मानखुर्द में पार्टियों द्वारा मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का फैसला रणनीतिक रूप से क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं के साथ जुड़ा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+