'...शरद पवार हमारे विठ्ठल हैं, ये लोगों को कौन बताएगा', NCP चीफ को लेकर क्या बोल गए छगन भुजबल
महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल थमने का नाम नहीं ले रही। शिंदे सरकार में शामिल हुए एनसीपी के दिग्गज नेता ने शरद पवार के खेमे के एनसीपी कार्यकर्ताओं के निशाने पर लिया है।
शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल होने के बाद अजित पवार गुट की सोमवार (17 जुलाई) को बैठक हुई। जिसमें छगन भुजबल ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हम हर बात पर विचार करने के बाद शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हुए हैं।
छगन भुजबल ने शिदे सरकार में शामिल होने को लेकर कहा कि यह सुबह उठकर सोचने और कसम खाने जैसा नहीं था। हमने हर तरफ से सोचा और सभी कानूनी पहलुओं की जांच की फिर हम बीजेपी के साथ गए। छगन भुजबल ने कहा, "हम कानून के बाहर काम नहीं करेंगे. सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला करेगा? इन सभी का अध्ययन और विचार करने के बाद हमने ये निर्णय लिए हैं।"

उन्होंने शिंदे सरकार में शामिल होने को लेकर लग रहे आरोपों को लेकर कहा, कि लोग पूछते हैं कि शरद पवार की तस्वीर क्यों लगाई गई? भुजबल ने कहा, "ऐसों को कौन बताएगा कि शरद पवार साहब हमारे विट्ठल हैं। लेकिन उस विट्ठल को बड़वा ने ले लिया है। मैं शरद पवार से अनुरोध करता हूं कि वे उन लोगों को एक तरफ रख दें और हमसे मिलने आएं। वे हमें आशीर्वाद दें।"












Click it and Unblock the Notifications