महाराष्ट्र चुनाव से पहले अजित पवार के क्यों बदले सुर? बहन सुप्रिया सुले की कर दी जमकर तारीफ
महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उप मुख्यमंत्री अजित पवार के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। शनिवार को पुणे में आयोजित जिला योजना और विकास परिषद की बैठक में सांसद सुप्रिया सुले की जमकर तारीफ की। अजित पवार के इस बदले हुए मिज़ाज ने जहां वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया वहीं उनकी चाचा शरद पवार के पास वापस जाने की अटकलें और तेज हो गई हैं।

बता दें इस बैठक में अजित पवार के चाचा एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार और सांसद बहन सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं। ये वो सुप्रिया सुले हैं जिनको एनसीपी में वरीयता दिए जाने से आहत होकर अजित पवार ने 2023 में चाचा शरद पवार से बगावत कर भाजपा से हाथ मिलाकर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल की थी।
इतना ही नहीं हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में सुप्रिया सुले से अजित पवार की पत्नी को बासमती सीट से करारी हार का सामना करना पड़ा था़।
दरअसल, डिप्टी सीएम अजित पवार पुणे के डिविजनल कमिश्नर दफ्तर में विकास परिषद की बैठक में पहुंचे थे। इस बैठक की अध्यक्षता संरक्षक मंत्री अजित पवार ने की।
डीपीडीसी बैंक की बैठक के बाद पवार ने पुणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित की जहां पर विभन्न मुद्रृों पर बात करते हुए उन्होंने सांसद सुप्रिया की तारीफ की।
अजित पवार ने सुप्रिया सुले की तारीफ में क्या कहा?
अजित पवार ने सुप्रिया सुले द्वारा बैठक में दी गई बहुमूल्य सुझाव के लिए सराहना की। उन्होंने बताया कि लोकसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री खादरों से मिलकर राज्य के मुद्दों पर चर्चा करते हैं। इसके बाद सांसद संसद में इन चिंताओं को उठाते हैं और उन्हें हल करने में सहायता करते हैं।
बता दें महाराष्ट्र में इस साल अक्टूबर माह में विधानसभा के चुनाव होने हैं और अभी चार दिन पहले ही अजित पवावर की एनसीपी के चार दिग्गज नेता पार्टी से इस्तीफा देकर शरद पवार के साथ हाथ मिला चुके हैं। इसके अलावा अजित गुट में जल्द ही बड़ी टूट होने का दावा शरद पवार गुट के नेताओं द्वारा किया जा रहा है। यहां तक कि अजित पवार के दोबारा चाचा शरद पवार से हाथ मिलाने हो लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं अजित पवार के बदले सुर ऐसी अटकलों को और पुख्ता कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications