"हाय रे बेरोजगारी", मुंबई में वॉक-इन इंटरव्यू में 2 हजार पोस्ट के लिए पहुंचे हजारों युवा, देखें भगदड़ Video
केंद्र की मोदी सरकार देश से युवाओं को रोजगार देने का दावा लगातार कर रही है लेकिन मुंबई एयरपोर्ट का एक वायरल वीडियो सरकार के इस दावे की पोल खोल रहा है। ये वायरल वीडियो मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया द्वारा निकाली एयरपोर्ट सर्विसेज के पदों की भर्तियों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का है।

दरसअल, मंगलवार को एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज ने अप्रेंटिस और यूटिलिटी एजेंटों के कुल 2,216 खाली पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया था। इन पदों के लिए इंटरव्यू देने के लिए लगभग 25 हजार से अधिक युवा पहुंच गए।
एयर एयरपोर्ट सर्विसेज में नौकरी चाहने वालों की भारी भीड़ के कारण मुंबई एयर-पोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अप्रेंटिस और एजेंट पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यूहजारों की संख्या में लोग इंटरव्यू सेंटर की ओर दौड़े, कुछ लोग तो जल्दी पहुंचने के लिए गाड़ियों पर चढ़ गए। नौकरी के लिए आए बेरोजगारों की भारी भीड़ में मची भगदड़ को रोकने के लिए एयर इंडिया के स्टॉफ को आगे आना पड़ा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नौकरी पाने के लिए हजारों युवाओं की बेचैनी को हजारों की भीड़ में फंसे युवाओं के चेहरे पर देखा जा सकता है।
बता दें कंपनी ने 28 जून को जारी एक विज्ञप्ति में इन रिक्तियों की घोषणा की। जिसमें कहा गया एआई सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में एयर इंडिया एयर सर्विसेज लिमिटेड) का उद्देश्य मौजूदा रिक्तियों को भरना और भविष्य के लिए वेटिंग लिस्ट तैयार करना है।
इन पदों पर नियुक्तियां महज तीन साल के लिए निश्चित अवधि के कान्ट्रैक्ट के आधार पर हैं जिन्हें कंपनी की आवश्यकताओं के अनुसार रिन्यू किया जा सकता था। कंपनी ने ये भी कहा था कि वास्तविक रिक्तियों की संख्या उस समय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी।
अराजकता के बाद एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज ने आश्वासन दिया कि युवाओं द्वारा दिए गए बायोडाटा की स्कूटनिंग की जाएगी और आगे की कार्यवाही के लिए योग्य उम्मीदवारों से संपर्क किया जाएगा।
वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, एविएशन इंडस्ट्री एम्प्लॉइज गिल्ड के जरनल सेकेट्री जॉर्ज अब्राम के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया "कुप्रबंधित" थी।
This is Mumbai's Kalina, where a massive crowd of job seekers emerged as the Air India Airport Services Ltd announced walk-in interviews.
The situation soon went out of control and the candidates were asked to leave their CVs and vacate the area.#Mumbai #AIAirportServices pic.twitter.com/vZoLDf40iz
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) July 16, 2024
-
Mumbai Metro Update: 10.5 किमी सेक्शन का सफल ट्रायल रन, वडाला से गैमुख तक लोगों को मिलेगी राहत -
Mumbai Pune Expressway: खुशखबरी, इतने दिनों तक टोल फ्री रहेगा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे, क्या है आखिर वजह? -
Mumbai Pune Missing Link: देश का सबसे ऊंचा केबल स्टे ब्रिज तैयार, मुंबई से पुणे का सफर होगा आसान -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications