Ahilyanagar Nikay Chunav Result: अहिल्यानगर में AIMIM ने जीती 3 सीटें, महाराष्ट्र से भी ओवैसी के लिए गुड न्यूज
Ahilyanagar Nikay Chunav Result: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव परिणामों ने राज्य ही नहीं देश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। सबसे ज्यादा चर्चा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रदर्शन को लेकर है। अहिल्यानगर और चंद्रपुर नगर निगम चुनावों में पार्टी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर एआईएमआईएम ने अपने राष्ट्रीय पार्टी बनने की दिशा में एक और कदम उठाया है। यह सिर्फ निकाय चुनाव तक सीमित नहीं है। इसका असर आगे चलकर बंगाल समेत दूसरे प्रदेशों की राजनीति पर दिख सकता है।
महाराष्ट्र के निकाय चुनावों के नतीजों ने साफ संकेत दे दिया है कि ओवैसी का राजनीतिक कद महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहा है। अहिल्यानगर नगर निगम चुनाव में AIMIM ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। नवंबर 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में AIMIM को इस जिले में कोई सफलता नहीं मिली थी।

Maharashtra Civic Polls: ओवैसी के लिए महाराष्ट्र से गुड न्यूज
- चंद्रपुर नगर निगम में AIMIM ने पहली बार अपना खाता खोल लिया है। यह पार्टी के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
- राजनीतिक जानकारों के अनुसार, शहरी निकाय चुनावों में मिली यह सफलता AIMIM को आने वाले दिनों में मजबूत आधार दे सकती है।
- बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 5 सीटें जीतने में कामयाब रही है। महाराष्ट्र के बाद अब वह बंगाल पर अपना फोकस करेंगे।
महाराष्ट्र के मुस्लिम बहुल इलाके में AIMIM अपनी पैठ बनाने में जुटी है। विधानसभा चुनाव में सिर्फ मालेगांव सेंट्रल से एक सीट जीत सकी थी। ऐसे में नगर निगम चुनाव में मिली यह जीत पार्टी के लिए मनोबल बढ़ाने वाली मानी जा रही है। पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार ओवैसी देश भर में दौरे कर रहे हैं।
Ahilyanagar Nikay Chunav Result: अहिल्यानगर में AIMIM मजबूत
ओवैसी की पार्टी की अहिल्यानगर विधानसभा क्षेत्र में पहले से ही मौजूदगी रही है। हालांकि, 2024 विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को यहां करारी शिकस्त मिली थी। निकाय चुनाव में 3 उम्मीदवारों की जीत ने एक बार फिर एआईएमआईएम के लिए अपने पैर मजबूत करने का जरिया बनेगा। ओवैसी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि महाराष्ट्र में पार्टी का संगठन मजबूत करने पर उनका फोकस है। ओवैसी की बढ़ती मौजूदगी से सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार गुट) को हो सकता है।
BMC में बीजेपी का दिखा दम, ठाकरे भाइयों को झटका
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के रुझानों ने भी सियासी समीकरणों को स्पष्ट कर दिया है। 195 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों में बीजेपी करीब 88 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) 58 सीटों पर आगे है। एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज ठाकरे की मनसे को 9 सीटों पर बढ़त मिली है, जबकि कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है। अजित पवार गुट की एनसीपी को इस बार खास सफलता नहीं मिलती दिख रही है, वहीं शरद पवार गुट को केवल एक सीट पर बढ़त मिली है।
बीएमसी चुनाव में इस बार कई बड़े नामों को झटका लगा है। मुंबई से एनसीपी नेता नवाब मलिक के भाई और अंडरवर्ल्ड डॉन रहे अरुण गवली की बेटी को भी हार का सामना करना पड़ा है। कुल मिलाकर, निकाय चुनावों के ये नतीजे महाराष्ट्र की राजनीति में नए संकेत दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications