महाराष्ट्र से एक और बुरी खबर! नांदेड़ के बाद छत्रपति शंभाजीनगर के अस्पताल में 12 मरीजों की मौत

Nanded Hospital news: महाराष्ट्र में नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 31 मरीजों की मौत से मचे हड़कंप के बीच अब छत्रपति शंभाजीनगर के सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटों के भीतर 12 लोगों की मौत का मामला सामने आया है।

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इन 12 मरीजों की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, नांदेड़ के अस्पताल में 24 घंटों के भीतर हुई 24 मौतों के बाद अब ये आंकड़ा बढ़कर 31 हो गया। इनमें चार नवजात बच्चे भी शामिल हैं।

Nanded Hospital

मौतों के इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ नांदेड़ के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचे और जांच के लिए तीन डॉक्टरों की एक टीम का गठन किया। वहीं, सोमवार को नांदेड़ के जिला कलेक्टर ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि अस्पताल में 24 मरीजों की मौत, 30 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच हुई हैं।

जिला कलेक्टर ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया, 'हॉस्पिटल में जिन 12 व्यस्क मरीजों की मौत हुई है, उनमें 5 पुरुष और 7 महिलाएं थीं। चार व्यस्क मरीजों को दिल से संबंधित बीमारी थी और एक मरीज के शरीर में जहर फैलने संबंधित इलाज चल रहा था। इनके अलावा एक मरीज को लीवर की समस्या, दो मरीजों को किडनी की बीमारी और एक मरीज प्रेग्नेंसी की दिक्कतों की वजह से भर्ती थी।'

बच्चों की मौत पर प्रशासन ने क्या कहा?
बयान में आगे बताया गया, 'मृतकों में तीन एक्सीडेंट केस थे। इनके अलावा जो चार नवजात बच्चे अस्पताल में भर्ती कराए गए, उन्हें आखिरी स्टेज पर अस्पताल लाया गया था।' गौरतलब है कि मौतों के इस मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है। कांग्रेस और एनसीपी ने इन मौतों को हत्या करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+