Aditya Thackeray Jayant Patil को ED के समन पर भड़के, कहा- देश में तानाशाही प्रवृत्ति बढ़ रही है
Aditya Thackeray ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता जयंत पाटिल को जारी समन पर आदित्य ने कहा, सरकार के जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने पर जांच एजेंसियों का नोटिस भेजा जा रहा है।

Aditya Thackeray Jayant Patil को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन को डराने का हथकंडा बता रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता जयंत पाटिल को जारी ईडी के समन पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, सरकार के अन्याय के खिलाफ बोलने की सजा मिल रही है।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि जांच, पूछताछ या समन से जयंत पाटिल डर जाएंगे। नागपुर में पत्रकारों के सवाल पर आदित्य ने कहा, "सरकारी अन्याय के खिलाफ बोलने वाले लोगों को नोटिस थमा दिया जाता है।"
सरकार पर निशाना साधते हुए आदित्य ने कहा, "हम यह भी देख रहे हैं कि देश में तानाशाही प्रवृत्ति भी बढ़ रही है।" उन्होंने कहा, जयंत पाटिल डरेंगे नहीं। हम सच्चाई के लिए लड़ने वाले लोग हैं। शिवसेना उनके साथ खड़ी रहेगी।"
इससे पहले आज महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार (MVA) सरकार में शामिल रही- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के महाराष्ट्र यूनिट के अध्यक्ष जयंत पाटिल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंचे। उन्हें आईएल एंड एफएस (इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड) में कथित घोटाले के सिलसिले में समन किया गया।
कथित आईएल एंड एफएस (इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड) घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय अधिकारियों ने नवाब मलिक से लगभग घंटों तक पूछताछ की।
ईडी दफ्तर से निकलने पर महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख जयंत पाटिल ने सोमवार देर रात पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि उनका आईएल एंड एफएस के साथ कोई संबंध नहीं है। उन्होंने साफ किया कि वह संघीय जांच एजेंसी के साथ सहयोग करेंगे।
उन्होंने कहा, "मैंने उन सभी सवालों का जवाब दिया है जो उन्होंने (ईडी) मुझसे पूछे थे। जब भी वे मुझे फिर से जांच में शामिल होने के लिए बुलाएंगे, मैं जाऊंगा। मेरा आईएल एंड एफएस से कोई संबंध नहीं है। मेरे खाते में कोई पैसा नहीं आया। मैंने किसी से पैसा नहीं लिया।" ।
पाटिल ने कहा, "सभी आरोप झूठे हैं, 'मेरा दमन साफ है'।" बता दें कि सोमवार को ईडी के समन के विरोध में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने मुंबई में विरोध प्रदर्शन भी किया।
Recommended Video
ईडी ने पिछले हफ्ते भी एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख और विधायक जयंत पाटिल को आईएल एंड एफएस मामले में सोमवार को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए समन भेजा था। ईडी ने 11 मई को पाटिल को मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए एजेंसी के सामने पेश होने के लिए समन भेजा था। पाटिल ने दूसरी तारीख देने की अपील की थी।
जिस मामले में पूछताछ हो रही है, ये जांच आईएल एंड एफएस समूह के ऋण और कोहिनूर सीटीएनएल में इक्विटी निवेश में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। कंपनी डिफॉल्टरों में से एक है। कोहिनूर सीटीएनएल दादर (पश्चिम) में कोहिनूर स्क्वायर टावर विकसित कर रहा है।
ईडी ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की FIR के आधार पर 2019 में आईएल एंड एफएस मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू की थी।












Click it and Unblock the Notifications