Abu Azmi पर औरंगजेब वाले बयान पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, भड़के सपा विधायक बोले- '...उसका मुंह नोच लूंगा'
Abu Azmi Aurangzeb controversy: मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने वाले महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानपरिषद में गुरुवार को कहा कि औरंगजेब पर विवादित बयान देने वाले सपा विधायक अबू आजमी को हर हाल में अरेस्ट होंगे।
इतना ही नहीं अबू आजमी के खिलाफ महाराष्ट्र ही नहीं देश भर में प्रदर्शन हो रहा है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। जिसके बाद माना जा रहा है कि अबू आजमी को अब कभी भी मुंबई पुलिस अरेस्ट कर सकती है। इस सबके बीच सपा विधायक अबू आजमी ने फिर औरंगजेब वाले बयान पर सफाई मीडिया के सामने आकर दी है।

एबीपी न्यूज को दिए इंरटव्यू में सपा विधायक अबू आजमी ने कहा मैंने केवल यह कहा था कि "औरंगजेब एक अच्छा शासक था और उसके शासन में देश की जीडीपी अच्छी थी। मैंने किसी भी महापुरुष के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा, मैंने कोई भी विवादित बयान नहीं दिया।
अबू आजमी ने कहा सांच को आंच क्या? मैंने जब चुनाव जीतने के बाद हिंदी में शपथ ली तब मुझे घेरा गया और कहा गया कि मैंने मराठी में क्यों शपथ नहीं ली।
अबू आजमी ने आगे कहा मैं महान छत्रपति शिवाजी के अपमान के बारे में कभी सोच भी नहीं सकता। उन्होंने फिर दोहराया छत्रपति शिवाजी और औरंगजेब के लड़ाई सत्ता की लड़ाई थी इसमें धर्म को लाने की क्या जरूरत है। इतिहास में लिखा सच मिटाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा जिन इतिहासकारों ने किताबों में इतिहास लिखा है उनके खिलाफ केस क्यों नहीं होता। उन इतिहास की किताबों को बंद करेंगे क्या?
इसके साथ ही अबू आजमी ने भातरीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा उन्हें सिर्फ वोट कैसे मिले ये सोचना आता है। छत्रपति संभाजी महाराज की मैं हमेशा जय जयकार करता हूं, जो गलत बात कहेगा मैं उसका मुंह नोच लूंगा।
अंत में अबू आजमी ने कहा अगर सरकार मुझे अरेस्ट करना चाहती है तो कर ले, मुझे चुनाव नहीं लड़ने देंगे तो नहीं लडूंगा, लेकिन जीवन भर मैं ऐसे ही समाजसेवा करता रहूंगा!
बता दें अपने निलंबन के बाद अबू आजमी ने एक दिन पहले कहा था कि "मेरा निलंबन सरकार की मनमानी है, मेरे और मेरे परिवार को जान का आज खतरा बना हुआ है। दो कानून चल रहे है महाराष्ट्र में, अगर महाराष्ट्र में लोकतंत्र ख़त्म हो चूका है तो सरकार जनता के साथ और जनता के चुने हुए प्रतिनिधि के साथ कुछ भी कर सकती है।"












Click it and Unblock the Notifications