Aaditya Thackeray का दावा- जल्द गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार, केंद्र पर भी निशाना साधा
Aaditya Thackeray महाराष्ट्र की Eknath Shinde Govt को बिल्डरों और कॉन्ट्रैक्टर की सरकार मानते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य कैबिनेट में एक भी महिला मंत्री नहीं रहेगी।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री Aaditya Thackeray ने कहा, मैं आपको लिखित में दे रहा हूं कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार गिर जाएगी, कैबिनेट में कोई महिला मंत्री नहीं हैं और यह सरकार बिल्डरों और ठेकेदारों की है।
निवेश परियोजनाओं के गुजरात जाने का दर्द
आदित्य ठाकरे ने कहा, केंद्र का सारा समर्थन गुजरात के लिए है। हमारे पास आज महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस है, लेकिन गुजरात में दो सीएम हैं जिनमें हमारे सीएम (एकनाथ शिंदे) भी शामिल हैं। सभी परियोजनाएं गुजरात भेजी जा चुकी हैं।
उद्धव गुट से छिन गई शिवसेना
बता दें कि शिवसेना में बगावत के बाद दो अलग-अलग यूनिट बन चुके हैं। एकनाथ शिंदे की अगुवाई में आधे से अधिक विधायक सांसद उद्धव का साथ छोड़ चुके हैं। इसके बाद चुनाव आयोग ने भी शिवसेना नाम के साथ इलेक्शन सिंबल- तीर-कमान शिंदे गुट को दे दिया।
फडणवीस के समर्थन से CM बने शिंदे
करीब 10 महीने पहले शिंदे ने सीएम पद की शपथ ली थी। जून में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने के बाद लंबा हाईप्रोफाइल ड्रामा चला था। इसके बाद पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के समर्थन से सरकार का गठन हुआ।
शिंदे सरकार समेत भाजपा पर भी हमला
इस घटनाक्रम के बाद से शिंदे और उद्धव के गुट एक दूसरे पर तीखे हमलों का कोई मौका नहीं छोड़ते। आदित्य ठाकरे पहले भी शिंदे सरकार समेत भाजपा को आड़े हाथों लेते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications