महाराष्ट्र: नतीजों से पहले अजित पवार को बताया CM, पुणे में लगे पोस्टर-बैनर, विवाद के बीच हटाए गए

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार 23 नवंबर को सभी के सामने आ जाएंगे। नतीजों के आने से पहले महाराष्ट्र में सीएम फेस को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच, पुणे में अजित पवार के कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। अजित गुट के नेताओं ने सीएम पद को लेकर अभी से लॉबिंग शुरू कर दी।

दरअसल, अजित गुट के नेताओं ने 'भावी मुख्यमंत्री' के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें अजित पवार को मुख्यमंत्री के रूप में दिखाया गया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह पोस्टर पार्टी नेता संतोष नांगरे द्वारा पुणे में लगाया गया है। वहीं, पार्वती विधानसभा क्षेत्र में संतोष नांगरे नाम से कार्यकर्ताओं ने बैनर लगाए हैं। इसमें भारी मतों से जीत पर मुख्यमंत्री अजित पवार को बधाई दी गई है।

NCP chief Ajit Pawar

बता दें, महायुति (बीजेपी, शिवसेना (शिंदे) और अजित पवार (NCP)) ने किसी भी तरह की गुटबाजी से बचने के लिए किसी भी नेता को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश नहीं किया था। लेकिन, अब जब चुनाव नतीजे आने में कुछ घंटे का समय शेष बचा है तो डिप्टी सीएम अजित पवार को उनकी पार्टी के नेताओं ने सीएम बताने वाले पोस्टर लगा दिए हैं।

पुणे में पार्टी के नेता संतोष नांगरे का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पोस्टर में अजित पवार को मुख्यमंत्री बताया गया है। हालांकि, जब इसे लेकर विवाद शुरू हुआ तो पोस्टर को हटा लिया गया है। दरअसल, यह पोस्टर बीजेपी और शिवसेना (शिंदे) गुट को यह पसंद नहीं आया।

अजित पावर क्या बन पाएंगे सीएम?
अजित पवार महाराष्ट्र में चार बार के डिप्टी सीएम हैं, इसके बाद भी उन्हें अब तक सीएम पद नहीं मिल पाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम बनने की इच्छा अजित पवार कई बार मंचों खुलेतौर पर मंचों से जता चुके हैं। चाचा शरद पवार से अलग होने के बाद बीजेपी के साथ सत्ता में शामिल हुए अजित पवार और उनके कार्यकर्ताओं इच्छा जाहिर कर रहे हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+