पुणे के शिवाजी नगर इलाके में लगी भीषण आग, तीन घर जलकर हुए राख
पुणे। मुंबई के पुणे में सोमवार की देर रात तीन घरों में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड़ दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की 5 गाड़िया मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। यह घटना देर रात 2.30 बजे के करीब शिवाजीनगर स्थित पाटिल इस्टेट झोपड़पट्टी इलाके में घटी। यह आग किस वजह से लगी, इस बारे में फिलहाल कुछ भी पता नहीं चल सका है।

अग्निनशामक विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार देर रात 2.30 बजे के करीब अचानक पाटिल इस्टेट में आग लगने की घटना घटी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं और आग को तुरंत बुझाने का कार्य किया गया। इस घटना में तीन घर जलकर खाक हो गए हैं। आग लगने की वजह से इलाके में भगदड़ मच गई थी। बता दें कि पाटिल इस्टेट में तंग गलियों की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है।
इससे पहले सोमवार की रात मुंबई में तेल टैकर के पलट जाने और उसमे आग लगने की घटना सामने आई थी। इस घटना की मुख्य वजह टायर के फटने को बताया गया। इस आग को बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियों को रवाना किया गया। टैंकर में तेल भरा होने के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया। इसमें झुलसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications