Mumbai Local Train के ट्रैक पर शख्स ने की ऐसी हरकत, ट्रेन की आवाजाही हुई बाधित, देखें Video
Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन जिससे हर दिन लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं, उसी ट्रेन की सेवाएं एक शख्स की हरकत के कारण कुछ देर के लिए ठप्प हो गई। ट्रैक पर शख्स ने उतर कर ऐसी हरकत की जिसके कारण ट्रेन की आवाजाही तुरंत रोक दी गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दरअसल, ये घटना मुंबई के माहिम रेलवे स्टेशन की है जहां पर नशे में धुत एक व्यक्ति के अजीब व्यवहार के कारण ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए रुक गईं, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

ट्रेन के ट्रैक पर आने वाले इस शख्स की पहचान विंचू नाम से की गई है। जैसे ही ट्रेन स्टेशन के पास पहुंची ये पटरियों पर जाकर बैठ गया वो तो ट्रेन के पायलट ने पटरियों पर व्यक्ति को तुरंत देख लिया और तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे संभावित खतरनाक स्थिति टल गई लेकिन आदमी पटरियों पर बैठा रहा और वहां से हटने से मना कर दिया।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को "chal_mumbai" नामक एक यूजर ने शेयर किया है। जिसके बाद मुंबई में रोजाना होने वाली अजीबोगरीब घटनाओं के बारे में चर्चा शुरू हो गई। इस पोस्ट ने काफी ध्यान आकर्षित किया, और कई यूजर्स ने अपने विचार साझा किए।
एक यूजर ने मजाक में पूछा, "विंचू कौन है?" जबकि दूसरे ने लिखा "अगर पटरियों की ठीक से सुरक्षा की जाती, तो विंचू वहां सो नहीं पाता।"












Click it and Unblock the Notifications