महाराष्ट्र: मुंबई के वर्ली में निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 5 की मौत
महाराष्ट्र: मुंबई के वर्ली में निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरी, 5 की मौत
मुंबई, 24 जुलाई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट गिर जाने से हुए हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की ओर से बताया गया है कि वर्ली में बन रही एक बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट शनिवार को गिर गई। जिससे 5 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज हो रहा है। लिफ्ट गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। इसको लेकर प्रशान की ओर से जांच की बात कही गई है।

बारिश के चलते भी मुंबई में हादसे
मुंबई और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों से बीते एक हफ्ते में लगातार हादसों की खबरें आई हैं। महाराष्ट्र में मुंबई और आसपास के जिलों में लगातार जारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इससे कई जगह दीवारें गिरने और मिट्टी खिसकने से अब तक कम से कम 150 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जगहों पर हेलीकॉप्टर की मदद से लोगों को निकाला जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications