महाराष्ट्र: कार-ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौके पर मौत, चार गंभीर रूप से घायल
कासा थाना क्षेत्र में कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।

Maharashtra Car Truck Collision: महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कासा थाना क्षेत्र में कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।
वहीं, इससे पहले महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई थी। यहां के खोपोली में निजी बस और कंटेनर वाहन की टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तो वहीं 10 लोग घायल हो गए थे।
Recommended Video

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा था कि 'कंटेनर ने सिंधुदुर्ग में एक शादी समारोह से लौट रही एक निजी वोल्वो बस को टक्कर मार दी थी। टक्कर में बस चालक की मौत हो गई थी। बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 10 लोग घायल हो गए थे।
बता दें कि रायगढ़ में आठ दिन के अंदर ये दूसरा बड़ा हादसा है। 11 दिसंबर को भी यहां एक स्कूल बस पलट गई थी, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई थी और 17 छात्र घायल हो गए थे, ये सभी छात्र पिकनिक मनाकर लौट रहे थे तभी बस पलट गई थी। ब्रेक फेल होने के कारण बस चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया था, जिसके बाद ये हादसा हुआ था।
यह भी पढ़ें- Doctor Strike: महाराष्ट्र में आज से सभी रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, आपात सेवाओं को रखेंगे जारी












Click it and Unblock the Notifications